फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Today Active Corona Cases Of Agra 19 March 2021 Four Cases Of Covid In Agra

आगरा में कोरोना: दंपती समेत कोरोना संक्रमण के चार मरीज मिले, सक्रिय 24 मरीज करा रहे इलाज

Sat, 20 Mar 2021 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 20 Mar 2021 12:16 AM IST
सार

  • कुल संक्रमितों की संख्या 10,568 
  • 175 की मौत हो चुकी है
  • जनपद में 595842 सैंपल टेस्ट हुए हैं

विज्ञापन
Today Active Corona Cases Of Agra 19 March 2021 Four Cases Of Covid In Agra
कोरोना वायरस के नमूने लेते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शुक्रवार को कोरोना वायरस के चार मरीज और मिले हैं। देव नगर खंदारी में पति-पत्नी, गोकुलपुरा में 38 साल की महिला और एयर फोर्स स्टेशन एरिया में एक मरीज मिला है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 10,568 पहुंच गई है।
विज्ञापन


इसमें से 175 की मौत हो चुकी है और 10,369 डिस्चार्ज हो गए हैं। 24 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। डीएम प्रभु एन सिंह के मुताबिक जनपद में 595842 सैंपल टेस्ट हुए हैं। जनपद में रिकवरी रेट 98.11 फीसद है। इससे पहले गुरुवार को भी आगरा में तीन संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन


फिरोजाबाद में कोरोना: अपर जिला जज सहित छह लोग कोरोना संक्रमित, संक्रमण से युवती की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएन: नहीं ठीक हुई एमआरआई मशीन, 15 मरीज लौटे  
एसएन मेडिकल कॉलेज के रेडियो डायग्नोसिस सेंटर की एमआरआई मशीन शुक्रवार को भी ठीक नहीं हो पाई। यहां आए करीब 15 मरीज बिना एमआरआई कराए लौट गए। मजबूरी में प्राइवेट सेंटर पर एमआरआई करवानी पड़ी। रेडियो डायग्नोसिस सेंटर के विभागाध्यक्ष डॉ. हरी सिंह ने बताया कि तकनीकी दिक्कत के कारण मशीन कार्य नहीं कर रही है। मशीन का एक आवश्यक पार्ट आ गया है, शनिवार तक मशीन ठीक हो जाएगी।
 

कुलपति-महिला आयोग की सदस्य ने भी लगवाया टीका
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक मित्तल और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित ने एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस की वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। 
जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि शुक्रवार को 64 बूथों पर 3000 बुजुर्ग और बीमार लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। जिनके ऑनलाइन पंजीकरण नहीं हुए थे, उनके मौके पर ही पंजीकरण टीका लगाया गया। 1200 फ्रंटलाइन और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दूसरी डोज लगवाई है। 

बुजुर्गों को लगवाएं टीका
- बुजुर्गों को टीका लगवाने की जिम्मेदारी को परिजन समझें, बूथ पर जाकर टीका लगवाएं, जब यह सुरक्षित तो पूरा परिवार सुरक्षित रहेगा। - डॉ. राजीव उपाध्याय, निर्वाचित अध्यक्ष आईएमए 

अपनी जिम्मेदारी निभाएं
- 110 बूथ हैं, घर से थोड़ी दूरी पर ही सरकारी और निजी अस्पताल में टीका लगाए जा रहे हैं। सुविधानुसार टीका लगवाएं और अपनी जिम्मेदारी निभाएं। - डॉ. आरसी पांडेय, सीएमओ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed