फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Today Active Corona Cases Of Agra 15 March 2021 No Cases Found Of Covid In Agra

राहत: आगरा में कोरोना वायरस का नहीं मिला एक भी मरीज, 18 सक्रिय मरीज करा रहे इलाज

Mon, 15 Mar 2021 08:36 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 15 Mar 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
Today Active Corona Cases Of Agra 15 March 2021 No Cases Found Of Covid In Agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सोमवार को कोरोना वायरस का कोई नया मरीज नहीं मिला है। 18 मरीज अभी भी इलाज करा रहे हैं। स्कूल-कॉलेज में भी टारगेट सैंपलिंग के तहत 350 छात्र और स्टाफ के नमूनों की भी जांच की, लेकिन सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली है।
विज्ञापन


डीएम प्रभु एन सिंह के मुताबिक जनपद में अब तक 175 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 10365 मरीज ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 18 है। वहीं अब तक 5,89756 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं। जनपद में रिकवरी रेट 98.17 प्रतिशत है। 
विज्ञापन

एटा में कोरोना: एक महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, सैंपल लेने के लिए इन स्थानों पर चलेगा विशेष अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस का टीका लगवाने के लिए बुजुर्गों में उत्साह है। 15 दिन में 18727 बुजुर्गों ने टीका लगवाया है। सोमवार को भी 110 बूथों पर तीन हजार ने टीका लगवाया। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि एक मार्च से बुजुर्गों और 45 साल से अधिक उम्र के बीमार 18727 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। देहात में टीकाकरण बढ़ाने के लिए एएनएम, आशा, ग्राम प्रधानों का भी सहयोग लिया जा रहा है। सोमवार को 110 बूथों पर तीन हजार ने पहली डोज और 800 स्वास्थ्यकर्मी-फ्रंटलाइन कर्मचारियों ने दूसरी डोज लगवाई है। 

 

संक्रमण से बचाने को बाबूजी-माताजी को लगवाएं टीका
- कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं है, ऐसे में डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि बाबूूजी-माताजी को टीका लगवाएं, इससे ही संक्रमण से बचाव होगा।

यह बोले चिकित्सक:
- अपने बुजुर्गों का टीकाकरण कराना जिम्मेदारी है। संक्रमण की दूसरी लहर का खतरा है। इससे बचने के लिए वैक्सीन ही सबसे आसान उपाय है।  डॉ. आरसी पांडेय, सीएमओ
 
- महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में संक्रमण की दर बढ़ रही है। अब वैक्सीन आ चुकी है तो लोग अपने बुजुर्गों के टीकाकरण कराने में सुस्ती न बरतें। डॉ. संजय काला, प्राचार्य 

- बुजुर्गों में संक्रमण होने पर जान का खतरा अधिक रहता है, ऐेसे में लोग अपनी जिम्मेदारी समझें और बूथ पर लाकर टीका जरूर करवाएं।  डॉ. शैलेंद्र चौधरी, टीकाकरण प्रभारी, एसएन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed