फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Etah: One Woman Found Corona Positive

एटा में कोरोना: एक महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, सैंपल लेने के लिए इन स्थानों पर चलेगा विशेष अभियान

Mon, 15 Mar 2021 06:37 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 15 Mar 2021 06:37 PM IST
सार

  • कोरोना के सैंपल लेने को चलेगा विशेष अभियान
  • पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2514 हो गई है

विज्ञापन
Corona Virus In Etah: One Woman Found Corona Positive
कोरोना वायरस: जांच के लिए सैंपल देते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा सदर तहसील के गांव हाता भन्नाबल निवासी एक बुजुर्ग महिला का 12 मार्च को कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया गया था। रविवार की देर रात आई रिपोर्ट में महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। इससे जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2514 हो गई है। प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि महिला को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन


कोरोना मरीज की हालत गंभीर, भेजा नोएडा
होम आइसोलेट एक कोरोना पीड़ित बुजुर्ग की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने मामले की जानकारी चिकित्सकों को दी। बुजुर्ग को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से मरीज को गंभीर हालत में नोएडा के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन

पंचायत चुनाव 2021: आरक्षण व्यवस्था पर हाईकोर्ट का फैसला, निराश प्रत्याशियों में जगी फिर से चुनाव लड़ने की उम्मीद
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया बीते दिनों असरौली में एक ही परिवार के चार व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले थे। चिकित्सकों द्वारा सभी को होम आइसोलेट कराया गया था, जहां चिकित्सकों द्वारा मरीजों की देखरेख की जा रही थी। रविवार की रात एक बुजुर्ग मरीज को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजनों द्वारा इसकी जानकारी दी गई। जहां मरीज को जिला अस्पताल में बुलवाया गया। चिकित्सक डॉ. चेतन चौहान द्वारा मरीज को देखा गया, मरीज में ऑक्सीजन की कमी थी। परिजनों द्वारा नोएडा के जिम्स अस्पताल में ले जाने का बात कही गई। इस पर मरीज को नोएडा रेफर कर दिया गया है। 

कोरोना के सैंपल लेने को चलेगा विशेष अभियान
कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शासन ने विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जहां मिष्ठान विक्रेताओं सहित ट्रेवल एजेंसियों, ठेले और खोमचे वालों के सैंपल लिए जाएंगे। सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने बताया होली का त्योहार व कोरोना के बढ़ते मरीजों को लेकर शासन से सतर्कता बरतने के निर्देश मिले हैं।

उन्होंने बताया शासन से जो कलेंडर आया है उसके हिसाब से 27 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। 15 व 16 मार्च को स्कूल कॉलेज, 17 को ट्रेवल एजेंसियों, 18 को ठेले वाले, 19 को मिष्ठान विक्रेताओं, 20 को ई-रिक्शा, रिक्शा व टेंपो चालकों, 21 को रोडवेज व निजी बस स्टैंड, 22 को रंग विक्रेताओं, 23 को पिचकारी विक्रेताओं, 24 को कपड़ा बाजार, 25 को होली सामान विक्रेताओं, 26 को ट्रेवल एजेंसी, 27 को शराब व बीयर आदि की दुकानों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed