{"_id":"5782aff54f1c1b840c7f9a30","slug":"today-10-thousand-workers-6-70-million-trees-ropenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 10 हजार मजदूर रोपेंगे 6.70 लाख पौधे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 10 हजार मजदूर रोपेंगे 6.70 लाख पौधे
अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 11 Jul 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
पौधारोपण
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ विकास खंडों में 80 स्थलों पर लगेंगे 6,70,803 पौधे
प्रदेश के साथ-साथ आगरा भी पौधरोपण में बनाएगा रिकार्ड
पौधरोपण में प्रदेश के साथ-साथ आगरा भी रिकार्ड बनाने जा रहा है। सोमवार को प्रदेशभर में पांच करोड़ तो जिले में 6.70 लाख पौधे रोपे जाएंगे। आठ विकास खंडों में 80 स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे। इतनी संख्या में पौधे रोपने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मनरेगा के तहत दस हजार मजदूर लगाए गए हैं। यह कार्य 24 घंटे में पूरा होना है।
पिछले कई महीनों से जिले में वन विभाग की 10 पौधशालाओं पर पौध तैयार की जा रही थी। इसमें विभिन्न प्रकार के पौधे हैं। 27 जून से इन्हें विभिन्न साइटों पर भेजना भी शुरू करा दिया गया था।
सोमवार सुबह 10 बजे से अगले दिन सुबह 10 बजे तक पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा करना है। इसके लिए तहसील, विकास खंडवार पौधरोपण प्रभारी, सुपरवाइजर, क्षेत्रीय वन अधिकारी, सेक्टर, जोनल, वरिष्ठ जोनल अधिकारी तथा ऑब्जर्वर को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
केपीएमजी की टीम डाला डेरा
पौधों की गिनती के लिए नीदरलैंड की कंपनी केपीएमजी की टीम ने डेरा डाल दिया है। कंपनी के कुछ अधिकारी वन विभाग के संपर्क में हैं तथा कई गुपचुप तरीके से इस कार्य में लगे हैं।
कहां-कितनी रोपी जाएगी पौध
. शमसाबाद में 05 स्थानों पर 51 हजार
. फतेहाबाद में 21 स्थानों पर 184428
. पिनाहट में 21 स्थानों पर 181313
. बाह में 17 स्थलों पर 109836
. जैतपुरकला में 13 स्थलों पर 110376
. खेरागढ़ में एक स्थान पर 20 हजार
. खंदौली में एक स्थान पर 7600
. अछनेरा में एक स्थल पर 6250
पौधरोपण के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। सभी 80 स्थलों पर पौध पहुंच चुकी हैं। सभी को जिम्मेदारी सौंप दी है। प्रदेश के साथ पौधरोपण में आगरा भी रिकार्ड बनाएगा।
- केके सिंह, डीएफओ