{"_id":"5744b9264f1c1b642c691190","slug":"to-monuments-caused-by-storm-damage-to-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी ने स्मारकों से घरों तक को पहुंचाया नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी ने स्मारकों से घरों तक को पहुंचाया नुकसान
अमर उजाला अागरा
Updated Wed, 25 May 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
हवा में करतब दिखाते सुखोई विमान
- फोटो : Ministry of Defence
90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सोमवार को आई आंधी (बवंडर) ने शहर भर में तबाही मचाई है। पूरी रात गरज चमक के साथ हुई बारिश और आंधी ने मुगलिया स्मारकों को भी नुकसान पहुंचाया। आगरा किला, मोती मस्जिद, अकबर का मकबरा सिकंदरा, रोमन कैथोलिक सिमेट्री में पेड़ गिरने से खासा नुकसान हुआ। एएसआई अधिकारियों ने स्मारकों को हुए नुकसान की रिपोर्ट दी है।
सोमवार शाम को आई आंधी में शहर के सैकड़ों पेड़, होर्डिंग धराशाई हो गए तो वहीं स्मारकों को भी नुकसान पहुंचा। आगरा किला में जिस जगह शहंशाह शाहजहां को कैद कर रखा गया उस मुसम्मन बुर्ज का पत्थर गिर पड़ा। लोहे की क्लैंप के फूलने से सीलिंग में लगा पत्थर नीचे आ गिरा। आगरा किला में ही मौजूद एशिया की सबसे बड़ी संगमरमर की मोती मस्जिद में प्रवेश से बना दरवाजा टूट गया। लाल ताजमहल के नाम से मशहूर रोमन कैथोलिक सिमेट्री में सात पेड़ गिरने से ब्रिटिशकालीन तीन कब्रें क्षतिग्रस्त हो गईं। अकबर के मकबरे, सिकंदरा में भी सात पेड़ आंधी में टूटकर गिर पड़े। इससे पहले रविवार को आई आंधी में ताजमहल में चार पेड़ों को नुकसान पहुंच चुका है।
विभव नगर में कार पर गिरा पेड़
रात भर चली तूफानी हवाओं और बारिश के बीच ताजगंज तुलसी चबूतरा में जहां मकान का एक हिस्सा गिर गया, वहीं विभव नगर में जग्गी नर्सिंगहोम के सामने यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। पालीवाल पार्क, शाहजहां गार्डन और ताज नेचरवॉक में सैकड़ों पेड़ों को नुकसान हुआ है।