फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   To increase fertility, sow drench

उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए करें ढेंचा की बुवाई

Sat, 01 May 2021 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
To increase fertility, sow drench
मैनपुरी। मृदा की उर्वरा शक्ति तेजी के साथ कम हो रही है। इसे सुधारने के लिए हरी खाद एक बेहतर विकल्प है। इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने ऑनलाइन एडवाइजरी जारी की। उन्होंने किसानों से हरी खाद के रूप में ढेंचा की बुवाई करने की सलाह दी।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि हरी खाद के रूप में ढेंचा की फसल सबसे बेहतर है। वर्तमान में गेहूं की कटाई के बाद खेत खाली हैं। ऐसे में हरी खाद के रूप में किसान ढेंचा की बुवाई करें। उन्होंने बताया कि 55 से 60 दिनों में ढेंचा की फसल की जोताई कर मृदा को हरी खाद दी जा सकती है। इससे मृदा में जीवांश कार्बन और नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है। उन्होंने बताया कि इसके लिए किसान खेत की एक बार जोताई कर पर्याप्त नमी में 50 किलो प्रति हेक्टेयर की दर से ढेंचा की बुवाई कर सकते हैं। इसके लिए बाजार में पंजाबी ढेंचा, हिसार ढेंचा, पंत ढेंचा और सीएसडी 137 आदि प्रजातियां उपलब्ध हैं। इन प्रजातियों की बुवाई किसान कर मृदा की उर्वरा शक्ति को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed