फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   titness injection unavailable in mainpuri dictict hospital

जिला अस्पताल में फिर खत्म हुआ टिटनेस का इंजेक्शन

Thu, 06 Oct 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:24 PM IST
सार

सरकार बेहतर चिकित्सीय सेवाएं देने के निर्देश अफसरों को दे रही है।अब एक बार फिर जिला अस्पताल में टिटनेस का इंजेक्शन खत्म हो गया है।ऐसे में अब तीमारदारों को बाजार से खरीदकर इंजेक्शन मरीजों को लगवाने पड़ रहे हैं।जिला अस्पताल में पिछले दो महीने में चौथी बार टिटनेस के इंजेक्शन का स्टाक खत्म हुआ है।

विज्ञापन
titness injection unavailable in mainpuri dictict hospital

विस्तार

मैनपुरी। सरकार बेहतर चिकित्सीय सेवाएं देने के निर्देश अफसरों को दे रही है। वहीं जिला अस्पताल में दवा आदि की आपूर्ति नियमित नहीं हो पा रही है। अब एक बार फिर जिला अस्पताल में टिटनेस का इंजेक्शन खत्म हो गया है।ऐसे में अब तीमारदारों को बाजार से खरीदकर इंजेक्शन मरीजों को लगवाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल होकर आने वालों, गर्भवती महिलाओं और सर्जरी के दौरान मरीजों को टिटनेस का इंजेक्शन लगाया जाता है। 21 लाख की आबादी वाले मैनपुरी के जिला अस्पताल में मरीजों के लिए मात्र 13 रुपये की कीमत के टिटनेस के इंजेक्शन की व्यवस्था नहीं है। अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए तीमारदारों को बाहर से टिटनेस के इंजेक्शन खरीदने पड़ रहे हैं। यही नहीं इमरजेंसी में तैनात स्टाफ भी चिंतित है। स्टाफ का कहना है कि कई तीमारदार और मरीज बाहर से इंजेक्शन लिखने पर लड़ने को तैयार हो जाते हैं। यदि इंजेक्शन न लगाया जाए तो उनके जीवन से खिलवाड़ होगा मजबूरी में उनसे इंजेक्शन बाहर से मंगवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

व्यवस्था पर भड़क गया तीमारदार
बृहस्पतिवार को दुर्घटना में घायल होकर पहुंचे मरीज देवेश के लिए जब जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात स्टाफ नर्स ने बाहर से टिटनेस का इंजेक्शन लाने के लिए कहा तो देवेश के साथ मौजूद तीमारदार गौरव नाराज हो गया। बोला मैडम ये हालत जिला अस्पताल का है कि यहां सबसे कम कीमत का टिटनेस का इंजेक्शन तक नहीं है तो यहां मरीज लाने से क्या फायदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 रुपये किराए के हुए खर्च, फिर भी खरीदना पड़ा इंजेक्शन
शहर के मोहल्ला करहल रोड चौराहा निवासी प्रिंस के हाथ में चोट लग गई थी। प्रिंस ने बताया कि वह 40 रुपये किराए के खर्च कर जिला अस्पताल में टिटनेस का इंजेक्शन लगवाने आया था। उम्मीद थी कि यहां सरकारी इंजेक्शन मुफ्त में लग सकेगा और उसकी गुणवत्ता भी अच्छी होगी। प्रिंस ने बताया कि उसे बाजार से खरीदकर इंजेक्शन लाना पड़ा। यह तो वह अपने घर के पास ही मेडिकल से खरीदकर लगवा सकता था, तो उसके 40 रुपये किराए के बच जाते।
दो महीने में चौथी बार खड़ी हुई समस्या
टिटनेस के इंजेक्शन की समस्या कोई एक दिन की नहीं है। जिला अस्पताल में पिछले दो महीने में चौथी बार टिटनेस के इंजेक्शन का स्टाक खत्म हुआ है। महीने में 15 दिन ही टिटनेस का इंजेक्शन अस्पताल में मिलता है, शेष दिनों में लोगों को बाहर से ही यह इंजेक्शन खरीदना पड़ रहा है।

टिटनेस के इंजेक्शन के लिए जैम पोर्टल पर बुकिंग कराई जा चुकी है। लेकिन समय से आपूर्ति न होने के कारण समस्या पैदा होती है। शीघ्र पर्याप्त मात्रा में इंजेक्शन उपलब्ध होंगे।
मदनलाल,सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed