{"_id":"b6313aebdf13b50ba82fb9b5192cef06","slug":"titanic-was-the-hero-obsessed-crown-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘टाइटेनिक’ का हीरो हुआ ताज का दीवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘टाइटेनिक’ का हीरो हुआ ताज का दीवाना
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Sun, 01 Nov 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 साल पहले हॉलीवुड फिल्म ‘टाइटेनिक’ से चर्चित हुए लियोनार्डो डीकैप्रियो शनिवार सुबह ताजमहल देखते ही दीवाने हो गए। परिवार के साथ सुबह दो घंटे तक ताजमहल में रहे लियोनार्डो ने सेंट्रल टैंक और मुख्य गुंबद पर कई ‘सेल्फी विद ताज’ लिए, लेकिन मीडिया कैमरों से दूर बने रहे।
बाउंसरों ने लियोनार्डो की तस्वीरें खींचने पर पर्यटकों को भी रोका।फेसबुक फाउंडर मार्क जुकरबर्ग के बाद हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो अपनी मां और पिता के साथ शनिवार सुबह ताजमहल पहुंचे। ग्रे शर्ट और कैप लगाए लियोनार्डो की सुरक्षा में आधा दर्जन बाउंसर लगे थे। कुछ विदेशी पर्यटकों ने उन्हें पहचान लिया, जिसके बाद पर्यटक उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए बेताब हो गए। गाइड रिजवान ने उन्हें ताज का दीदार कराया।
लियोनार्डो ने ताजमहल में एक सीन शूट करने की इच्छा जाहिर की। बता दें, वह पर्यावरण पर बन रही एक डाक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग के लिए भारत में हैं। लियोनार्डो की फिल्म टाइटेनिक 1997 मेें रिलीज हुई थी। अभिनेत्री केट बिंसलेट के साथ लियोनार्डो की इस फिल्म ने 11 आस्कर अवार्ड जीते थे। साल 2012 में फिल्म का 3 डी वर्जन आया, जिसने टाइटेनिक की यादों को फिर ताजा कर दिया।