फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tirthanagari's Khushi Nagar reached top 5 in Sony TV's Super Star Singer.

Agra News: तीर्थनगरी की खुशी नागर सोनी टीवी के सुपर स्टार सिंगर में टॉप 5 में पहुंची

Wed, 19 Jun 2024 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 19 Jun 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Tirthanagari's Khushi Nagar reached top 5 in Sony TV's Super Star Singer.
सोरोंजी। तीर्थनगरी की बाल सिंगर खुशी नागर सोनी टीवी के म्यूजिकल कार्यक्रम सुपर स्टार सिंगर में बीते साढ़े तीन माह से अपनी प्रतिभा के दम पर गायकी के जलवे बिखेर रही है। वह कड़े संघर्ष के बाद 30 प्रतिभागियों के बीच में बीते रविवार को टॉप 5 में स्थान बनाने में सफल रही है। तीर्थनगरी के वाशिंदों ने मां गंगा से उसके फाइनल में पहुंचने की कामना की है।
विज्ञापन

14 वर्षीय सिंगर खुशी नागर का तीर्थनगरी में जन्म हुआ था। जब वह 6 वर्ष की थी तब उसके पिता मुकेश नागर काम की तलाश में दिल्ली चले गए। जहां वह रेडीमेड कपड़ों का थोक का कारोबार करते हैं। पिता मुकेश ने बताया कि खुशी कक्षा 10 की छात्रा है, बचपन से ही उसकी गायकी में रुचि रही है। उसने स्कूल स्तर पर व अंतरराज्यीय स्तर पर गायकी के क्षेत्र में कई पुरस्कार भी जीते हैं। फरवरी 2021 में वह स्टार प्लस के लोकप्रिय कार्यक्रम तारे जमीं पर में फाइनलिस्ट भी रह चुकी है। वर्तमान में सोनी टीवी पर शनिवार व रविवार को शाम 8 से 9 तक आ रहे कार्यक्रम सुपर स्टार सिंगर में बेस्ट परफॉर्म कर रही है।
विज्ञापन

उसकी शानदार गायकी से कार्यक्रम की होस्ट नेहा कक्कड़ उससे खासी प्रभावित हैं। मुकेश नागर ने बताया कि बेटी ने शो में सोरोंजी को ही अपनी जन्मभूमि बताया है। रविवार को खुशी द्वारा गाया गीत ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन सुनकर दर्शक झूम उठे। उसकी इस उपलब्धि पर सतीश भारद्वाज, प्रेम शंकर मौर्य, मनोज मधुवन, ऋषभ भारद्वाज, शिवम अश्क, मनीष कुशवाह, नरसी बंजारा, नितिन पाथरे, अक्षय मित्तल आदि ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed