{"_id":"67590ac3b8bb61f3cf07a533","slug":"tired-of-her-illness-an-elderly-woman-came-to-end-her-life-grp-personnel-saved-her-life-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: बीमारी से तंग आकर जान देने पहुंची बुजुर्ग महिला, जीआरपी कर्मियों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बीमारी से तंग आकर जान देने पहुंची बुजुर्ग महिला, जीआरपी कर्मियों ने बचाई जान
Wed, 11 Dec 2024 09:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 11 Dec 2024 09:15 AM IST
सार
आगरा कैंट स्टेशन पर ताज एक्सप्रेस को आते देख बुजुर्ग महिला पटरी पर कूद गई। ये देख वहां तैनात जीआरपी के जवानों ने छलांग लगाकर बुजुर्ग महिला को बचा लिया। उसने बताया कि लंबी बीमारी से तंग होकर जान देने के लिए आई थी।
विज्ञापन
train demo, railways, ट्रेन हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा में लंबे समय से बीमारी से जूझ रही बुजुर्ग महिला आगरा कैंट स्टेशन पर ताज एक्सप्रेस को देखकर पटरियों पर कूद गई। वहां ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कर्मियों ने वृद्धा को खींचकर बचा लिया। बाद में परिजन के सुुपुर्द कर दिया।
घटना सोमवार को शाम की है। कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ी 62 वर्षीय महिला ताज एक्सप्रेस को देखकर पटरियों पर कूद गईं। इस पर वहां तैनात एसआई सूरजमल और सिपाही योगेंद्र सिंह ने वृद्धा को पकड़कर प्लेटफार्म पर खींच लिया। इसके बाद ट्रेन गुजर गई।
कैंट क्षेत्र की रहने वाली कमल कौर ने बताया कि वह काफी समय से सांस की बीमारी से परेशान है। इसी बीमारी के कारण ट्रेन से कटकर जान देने आई थी। जीआरपी कर्मियों ने उनकी काउंसिलिंग की। काफी समझाने के बाद वह घर लौटने को तैयार हुईं। इसके बाद उनके पति को बुलाकर उन्हें सुपुर्द किया गया।