फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tire company officials took action on cycle shop

Agra News: साइकिल की दुकान पर टायर कंपनी के अधिकारियों ने की कार्रवाई

Fri, 17 Mar 2023 07:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 17 Mar 2023 07:26 PM IST
विज्ञापन
Tire company officials took action on cycle shop
साइकिल की दुकान पर टायर कंपनी के अधिकारियों ने की कार्रवाई
विज्ञापन

कंपनी की मुहर लगे आधा दर्जन नकली टायर बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। नगर के आबकारी गोदाम के पास एक टायर कंपनी के अधिकारियों ने साइकिल की दुकान पर पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों को दुकान से आधा दर्जन से अधिक टायर कंपनी की मुहर लगे बरामद हुए। यह मुहर फर्जी थी। पुलिस टायरों को जब्त कर थाने लाई। पुलिस और कंपनी के लोग मामले की जांच में जुटे हुए हैं। जिससे पता लगाया जा सके कि नगर क्षेत्र में किन दुकानों पर कंपनी के नाम पर नकली टायर बेचे जा रहे हैं।

सीएट टायर कंपनी के निदेशक साद आवदीन के नेतृत्व में एक दल थाने पहुंचा। जहां थाने में एक साइकिल की दुकान में कंपनी के नकली टायर बेचे जाने की जानकारी दी। इसके बाद टीम ने पुलिस के साथ आबकारी गोदाम के सामने स्थित एक साइकिल की दुकान में छापा मारा। दुकान की तलाशी में आधा दर्जन से अधिक नकली टायर बरामद हुए। पुलिस बरामद टायरों को जब्त कर थाने लाई। कंपनी के निदेशक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कंपनी के नकली टायर बेचे जा रहे हैं। एक ग्राहक को भेजकर उक्त मामले की जांच की तो सत्य पाया। उसके बाद पुलिस के सहयोग से कार्यवाही की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed