फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tiranga in hand, chants of 'Vande Mataram' on the lips.Tiranga in hand, chants of 'Vande Mataram' on the lips.

Agra News: हाथों में तिरंगा, जुबां पर वंदेमातरम के जयकारे

Sat, 15 Aug 2026 12:58 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Tiranga in hand, chants of 'Vande Mataram' on the lips.Tiranga in hand, chants of 'Vande Mataram' on the lips.
fatahpur sikri
आगरा। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व शुक्रवार को जिलेभर में तिरंगा यात्रा निकाली गईं। गांव-कस्बों की सड़कों पर देशभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। दिनभर वंदे मातरम और भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। ग्रामीणों ने जगह-जगह तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री राहुल चौधरी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। फतेहपुर सीकरी नगर की हनुमान गली से शुरू हुई यात्रा गांव डाबर पहुंचकर संपन्न हुई। करीब 200 बाइक पर सवार लगभग 500 युवा यात्रा में शामिल रहे। यात्रा के दौरान युवा हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष करते हुए आगे बढ़े। तेहरा रावत, मंडी मिर्जा खां, खेड़ा जाट, जौताना और भोपुर में ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान मोनू चौधरी, गौरव जिंदल, उदय चौधरी और कमल चौधरी आदि मौजूद रहे। इधर अटल आवासीय विद्यालय कोरई के विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्या सुनीता वशिष्ठ और प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार की मौजूदगी में तिरंगा यात्रा निकाली। वहीं पुरातत्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने फतेहपुर सीकरी स्मारक परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा दीवाने-ए-आम से शुरू होकर आगरा गेट, शाहकुली होते हुए जोधाबाई स्मारक तक पहुंची।
विज्ञापन

सैंया के मोती लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर जुग्गी लाल वर्मा एवं 2 यूपी बटालियन एनसीसी आगरा के जेसीओ नायब सूबेदार रणवीर सिंह की मौजूदगी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। लादूखेड़ा के शंकरलाल रामराज इंटर काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक दिनेश चंद शुक्ला, प्रधानाचार्य राजेश जायसवाल, प्रभात कुमार, डॉ. विजय सरोज, संध्या शर्मा, रजनेश शर्मा, सूरज वशिष्ठ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इरादतनगर

में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर माता वैष्णो देवी इंटर कॉलेज, कुर्राचित्तरपुर रोड, कराही में देशभक्ति का जोश देखने को मिला। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, प्रदीप भाटी मौजूद रहे। अछनेरा अनाज मंडी में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। मंडी सचिव संजय पचहेरा सहित व्यापारियों ने मंडी प्रांगण में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। इस दाैरान मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन चंद्र अग्रवाल, महामंत्री नरेंद्र बिंदल सहित ठाकुर अमरचंद, विपिन गोयल, राजेश अग्रवाल, सुभाष चंद्र अग्रवाल, सूरत सिसौदिया, आलोक अग्रवाल एवं राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article