{"_id":"6aabc44a4a59cfa1660049f1","slug":"tin-shed-collapses-on-highway-due-to-heavy-rain-and-a-storm-in-agra-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: यमुनापार इलाके में तेज बारिश और आंधी, हाईवे पर गिरा टिनशेड; यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: यमुनापार इलाके में तेज बारिश और आंधी, हाईवे पर गिरा टिनशेड; यातायात प्रभावित
Thu, 17 Sep 2026 04:14 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 17 Sep 2026 04:14 PM IST
सार
आगरा के यमुनापार इलाके में गुरुवार को तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं आंधी के चलते हाईवे पर टिनशेड गिर गया। इसके चलते हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
हाईवे पर गिरा टिनशेड।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार दोपहर तेज आंधी और बारिश के दौरान भाटिया पेट्रोल पंप के आगे टिनशेड सड़क पर गिर गया। इससे हाईवे पर कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। गनीमत रही कि जिस समय ढांचा गिरा, उस दौरान वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। इससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक टेढ़ी बगिया से रामबाग तक मार्ग पर पहले से ही वाहनों का दबाव अधिक है। टेढ़ी बगिया 100 फुटा रोड पर चल रहे सीएम ग्रिड के काम के चलते सड़क पर गड्ढे हैं। ऐसे में छोटे-बड़े वाहनों का नेशनल हाईवे पर बढ़ गया है। हाईवे पर टिनशेड गिरने से कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हुआ।