मथुरा: बरसाना की विश्व प्रसिद्ध लठामार होली पर होगी कड़ी सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
- पांच जोन और 12 सेक्टरों में बंटा लठामार होली मेला क्षेत्र
- ड्रोन से होगी निगरानी, एसएसपी ने दिए पुलिसकर्मियों को निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के बरसाना में विश्व प्रसिद्ध लठामार होली मेला की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए पुलिस-प्रशासन ने मेला क्षेत्र को पांच जोन व बारह सेक्टरों में बांटा है। प्रत्येक जोन व सेक्टर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। बरसाना में 22 मार्च लठामार होली का आयोजन होगा।
बरसाना में लड्डू और लठामार होली के आयोजन पर सुरक्षा की तैयारियों को लेकर रविवार को कस्बे के राधा बिहारी इंटर कॉलेज में डीएम नवनीत चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पुलिस कर्मियों की बैठक ली। एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि बाहर से आए सभी श्रद्धालुओं से ठीक तरह पेश आएं तथा ड्यूटी पाइंट पर तैनाती के साथ खड़े रहें।
एसएसपी ने बताया कि बरसाना को पांच जोन और 12 सेक्टरों में बांटा गया है। एएसपी, सीओ और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 150 स्थानों पर सीसीटीवी लगाए हैं। दस वाच टावर हैं। चार ड्रोन भी मेले की गतिविधियों की निगरानी करेंगे।
पांच एएसपी, 12 सीओ, 12 थाना प्रभारी, 50 सब इंस्पेक्टर, सात महिला सब इंस्पेक्टर, 650 कांस्टेबल, 50 महिला कांस्टेबल, चार कंपनी पीएसी, 10 गुंडा दमन दल, चार दमकल, 10 घुड़सवार, बम और श्वान दस्ता भी रहेगा। सादा वर्दी में भी जवान तैनात किए जाएंगे।
एसपी देहात श्रीश्चंद्र ने बताया कि सोमवार की सुबह बरसाना की नाकाबंदी कर ली जाएगी। भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी। 35 स्थान पर बैरियर लगाए गए हैं।
यह रहेगी व्यवस्था
- पूरे मेला क्षेत्र पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रहेगी।
- बरसाना से पांच किलोमीटर की दूरी पर सभी वाहन रोक दिए जाएंगे।
- मेला स्थल में बाइक व रिक्शा चलने पर प्रतिबंध रहेगा।
- मेला स्थल पर नौ स्वास्थ्य विभाग की टीम लगेंगी।
- गहवरवन कुंड, प्रियाकुंड, वृषभानु कुंड की बैरिकेडिंग की।
यहां होगी पार्किंग
गोवर्धन की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को जरैला चौराहे से पहले व छोटे वाहनों को क्रेशर पार्किंग, छाता से आने वाले छोटे बड़े वाहनों को श्रीनगर मोड़ पर रोका जाएगा। कोसी से आने वाले छोटे बड़े वाहनों को संकेत और गाजीपुर गांव पर खड़ा कराया जाएगा।
राजस्थान कांमा से आने वाले वाहनों को राधा बाग पर बने पार्किंग स्थल में रोका जाएगा। 20 स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था की गई है। वीआइपी पार्किंग यादव मोहल्ला तिराहा पर बनाई गई है। श्रीजी मंदिर मार्ग को वन-वे किया गया है। परिक्रमा कर श्रद्धालुओं को सीधे मंदिर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। मंदिर में आने और जाने का मार्ग रहेगा।