{"_id":"5cbab7c3bdec2214130e7eb3","slug":"tight-security-at-evm-strong-rooms-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच मंडी समिति में रखीं ईवीएम, गोदाम तक व्यापारियों की 'नो एंट्री'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच मंडी समिति में रखीं ईवीएम, गोदाम तक व्यापारियों की 'नो एंट्री'
Sat, 20 Apr 2019 11:46 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
स्ट्रांग रुम के बाहर सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ जवान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान समाप्त होने के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन फिरोजाबाद रोड स्थित मंडी समिति के एक हिस्से में स्ट्रांग रूम बनाकर रखी गई हैं। मंडी समिति में खाद्यान्न व्यापारियों के गोदाम दूसरे हिस्से में हैं, लेकिन व्यापारियों को उनके गोदाम से माल निकालने नहीं दिया जा रहा। व्यापारियों की मंडी समिति में नो एंट्री के आदेश से 23 मई तक खाद्यान्न गोदाम में ही बंद रहेगा, जिससे नया संकट खड़ा हो सकता है।
मंडी समिति में 200 से ज्यादा व्यापारियों की दुकानें और गोदाम हैं। इनमें मोतीगंज खाद्य मंडी के व्यापारियों का थोक सामान वहीं गोदामों में भरा है, जो ऑटो और छोटे लोडर वाहनों से मोतीगंज आता है। मंडी समिति में चुनाव के बाद ईवीएम रखी गई हैं।
23 मई को मतगणना होगी, ऐसे में एक महीने से ज्यादा समय तक व्यापारियों को मंडी समिति में प्रवेश नहीं मिलेगा। व्यापारियों ने इस संबंध में डीएम एनजी रवि कुमार से भी बात की। विधायक चौधरी उदयभान सिंह के साथ व्यापारियों ने अपना पक्ष रखा, लेकिन गोदाम से माल निकालने की अनुमति नहीं दी गई।

किसी चुनाव में नहीं हुई दिक्कत
खाद्य व्यापार समिति के सदस्यों का दावा है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मतदान से मतगणना तक की अवधि में ऐसा कभी नहीं हुआ कि उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया हो। प्रशासन स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सशस्त्र सुरक्षा बल तैनात करता है, जबकि बाकी हिस्से में पुलिस रहती है।
बैरिकेडिंग कर दी जाए, जिससे कोई भी स्ट्रांग रूम के पास नहीं जा सकेगा। व्यापारी को केवल अपने गोदाम से माल निकालने की चिंता है। पुलिस के सामने ही हम माल निकालेंगे। यह उनकी तकलीफ नहीं, बल्कि जिले के लोगों की मुसीबत बन जाएगी। खाद्यान्न का संकट एक महीने तक झेलना पड़ सकता है।
‘स्ट्रांग रूम में मतपेटियों से हमें कोई लेना देना नहीं। बेरीकेडिंग कर दी जाए, जैसी पूर्व के चुनाव में व्यवस्था रही है। इससे दोनों हिस्से अलग हो जाएंगे। हमें केवल अपने गोदामों से माल निकालना है, अन्यथा आगरा और आसपास के जिलों में खाद्यान्न संकट खड़ा हो जाएगा’
जय प्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष, आगरा खाद्य व्यापार समिति
‘मंडी समिति में 20 साल से मतपेटिकाएं रखी जा रही हैं, लेकिन पहली बार ऐसा हो रहा है कि व्यापारियों को उनके गोदाम तक नहीं जाने दिया जा रहा। डीएम हमारी सुन नहीं रहे तो हम चुनाव आयोग और प्रेक्षक से अपनी बात रखेंगे’
टीएन अग्रवाल, अध्यक्ष, आगरा व्यापार मंडल
जयाप्रदा के समर्थन में उतरे अमर सिंह, आजम खान पर कह दी ये बड़ी बात