फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tickting by stollen machiene in roadways bus,

चोरी की मशीन से यात्रियों की टिकट बनाने पर चालक, परिचालक की सेवा समाप्त

Sun, 29 Nov 2020 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
tickting by stollen machiene  in roadways bus,
कासगंज। परिवहन निगम की एक बस में परिचालक द्वारा चोरी की मशीन से टिकट बनाने का फर्जीवाड़ा सामने आया है। परिचालक निगम को लगातार राजस्व की हानि पहुंचा जा रहा था। अतरौली डिपो की बस में विभाग से चोरी हुई मशीन से परिचालक टिकट बना रहा था। कासगंज एआरएम ने जब यह गड़बड़ी गंगीरी के समीप पकड़ी तो फिर कार्रवाई की संस्तुति की। अतरौली के एआरएम ने चालक, परिचालक दोनों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात कासगंज के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संजीव कुमार ने मुखबिर की सूचना पर अतरौली डिपो की बस संख्या यूपी 81बीटी6882 की चेकिंग की। गंगीरी के समीप यात्रियों और टिकटों की संख्या का मिलान किया। उसके बाद आवंटित मशीन की जांच की। पाया गया कि जिस मशीन से टिकट बनाई जा रहीं थीं वह बहुत पहले ही अतरौली डिपो से चोरी हो चुकी है। एआरएम ने यह भी पाया कि जो मशीन बस के लिए आवंटित थी वह परिचालक मोनू चौधरी ने टूल बॉक्स में छिपा रखी थी। एक बड़ी गड़बड़ी मिलने पर एआरएम संजीव कुमार ने चालक, परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की। रविवार को अतरौली के एआरएम राधेश्याम ने चालक सरताज और परिचालक मोनू चौधरी की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। वहीं अतरौली डिपो के चालक-परिचालक पर कासगंज निगम द्वारा कार्रवाई से खलबली मच गई है। दिनभर डिपो में इस कार्रवाई की चर्चा होती रही।
विज्ञापन

आखिर कौन है माफिया की जा रही तलाश
वैसे तो इस घटना के पीछे अतरौली डिपो के एक परिचालक का नाम सामने आ रहा है। कासगंज एवं अतरौली डिपो के अधिकारी अब इस जांच में जुट गए हैं कि आखिर ऐसा कौन परिचालक है जो माफिया बनकर इस तरह का खेल करा रहा था। हालांकि एक परिचालक नाम भी चर्चा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
- कासगंज के एआरएम संजीव कुमार ने एक बड़ी गड़बड़ी पकड़ने के बाद चालक परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की। हमने उनकी संस्तुति के आधार पर तत्काल चालक और परिचालक की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। दोनों ही संविदाकर्मी हैं। - राधेश्याम, एआरएम, अतरौली।

- मुझे जैसे ही जानकारी मिली कि दिल्ली से वाया अतरौली कासगंज आ रही अतरौली डिपो की बस में चोरी की मशीन से टिकट बनाई जा रही है। मैंने तत्काल कार्रवाई की। कासगंज डिपो की सभी बसों की भी आकस्मिक जांच की जाएगी। पता करेंगे कि कहीं कोई इस तरह की गड़बड़ी तो नहीं है। - संजीव कुमार, एआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed