Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tickets issued for canceled train, passengers wandering from rate to rate

रद्द ट्रेन के जारी कर दिए टिकट, दर-दर भटके यात्री

Wed, 01 Dec 2021 11:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
Tickets issued for canceled train, passengers wandering from rate to rate
रद्द ट्रेन के जारी कर दिए टिकट, दर-दर भटके यात्री
विज्ञापन

कासगंज। हाथरस, मथुरा, राजस्थान की ओर ट्रेन और बस से यात्रा करने वाले लोगों को मंगलवार को अव्यवस्थाओं का दंश झेलना पड़ा। पहले तो रेलवे ने रद्द ट्रेन के टिकट जारी कर दिए और फिर टिकट वापस नहीं लिए। इसे लेकर यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा कर दिया। इसके बाद गंतव्य तक जाने के लिए यात्री बस स्टैंड पहुंचे, लेकिन यहां कई घंटों की प्रतीक्षा के बाद भी बस नहीं मिली।
सुबह 11:20 बजे - रेलवे स्टेशन
मथुरा-अछनेरा की ओर जाने वाले यात्री प्रतिदिन की भांति स्टेशन पहुंचे। सुबह करीब 10 बजे यात्रियों को मथुरा की ओर जाने के लिए टिकट जारी की गई। लेकिन यहां से 11:15 बजे अछनेरा की ओर जाने वाली ट्रेन संख्या 05345 रद्द होने की उद्घोषणा 11 बजे से कुछ समय पहले हुई। इसके बाद यात्रियों ने कासगंज स्टेशन से लिए टिकट के अलावा अन्य स्टेशनों से लिए मथुरा के टिकट यहां वापस करने का प्रयास किया, लेकिन टिकट वापस नहीं हुए। यात्रियों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

दोपहर 12:15 बजे - बस स्टैंड
ट्रेन रद्द होने के बाद यात्री मथुरा, हाथरस और भरतपुर की ओर जाने के लिए बस स्टैंड पहुंचे, लेकिन यहां भी अव्यवस्थाओं का आलम था। कासगंज बस स्टैंड से मथुरा के लिए कोई बस सीधे संचालित नहीं है। दूसरे डिपो की बसों पर ही इस गंतव्य की यात्रा निर्भर है। यहां काफी भीड़ थी। दूसरे बस स्टैंड की बसें भी लगभग दो घंटे तक नहीं पहुंची। यात्रियों का आक्रोश बढ़ता देख परिवहन निगम ने कासगंज डिपो की दो बसें मथुरा के लिए भेजीं। इसके बाद बस स्टैंड पर यात्रियों का दबाव कम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की बात-
काफी परेशानी हुई
हमने उझानी से मथुरा तक का टिकट लिया। वहां स्टेशन पर किसी ने नहीं बताया कि कासगंज से मथुरा की ट्रेन रद्द है। काफी परेशानी हुई। -बाबूलाल शर्मा
यह तो मनमानी है
रेलवे की यह मनमानी है। ट्रेन रद्द होने पर भी टिकट जारी कर दिए गए। रेलवे की इस मनमानी के खिलाफ न्यायालय की शरण लेंगे। -मुन्नालाल
बसें भी नहीं मिली
रेलवे ने तो मनमानी की। वहीं बस स्टैंड पर भी बसें नहीं थीं। इससे बहुत समस्या हुई। हाथरस और मथुरा के जाने के लिए बस भी नहीं मिली- अरविंद
कार्यक्रम में जाना है
दोपहर बाद तक हर हाल में मथुरा एक कार्यक्रम में पहुंचना है। न तो ट्रेन है और न ही बस का कोई इंतजाम हो रहा है। काफी देर बाद बस मिली। -राजेश
जानकारी नहीं
अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि टिकट जारी की गईं या नहीं। जानकारी के बाद उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाएंगे। -राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर रेल मंडल
दबाव बढ़ते ही बसें भेजीं
कासगंज बस स्टैंड से सीधे मथुरा के लिए कोई बस नहीं है। ट्रेन रद्द होने के कारण यात्रियों का दबाव बढ़ा तो वैकल्पिक व्यवस्था कर बसें भेजी गईं। -बृजेश कुमार, डिपो सहायक

प्रार्थना पत्र मिलने पर लिया जाएगा संज्ञान
स्थायी लोक अदालत के सदस्य वसंत शर्मा ने बताया कि रेलवे और बस स्टैंड पर परेशानी के संबंध में कोई यात्री प्रार्थना पत्र देता है तो संज्ञान लिया जाएगा। ट्रेन रद्द होने पर भी टिकट जारी करने के बाद वापस न लेने का मामला भी संज्ञान में आता हैै तो स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष के निर्देशन में संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed