फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ticket in waiting due to holi

लंबी है ट्रेन यात्रा की प्रतीक्षा सूची, अब तत्काल पर है भरोसा

Mon, 22 Mar 2021 10:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
ticket in waiting due to holi
होली पर ट्रेन से यात्रा करने के लिए अभी से मशक्कत करनी पड़ रही है। आरक्षण की स्थिति फुल है। इतना ही नहीं प्रतीक्षा सूची भी काफी लंबी हो गई है। होली पर्व से एक दिन पहले तो प्रतीक्षा सूची की टिकट कंफर्म होना मुश्किल दिख रहा है। ऐेसे में यात्री तत्काल टिकट पर यात्रा का भरोसा कर रहे हैं। उसमें भी कहीं न कहीं यात्रा की उम्मीद कम ही दिख रही है। क्योंकि तत्काल टिकट काउंटर ट्रेन छूटने के 24 घंटे पहले कुछ समय के लिए खुलता है।
विज्ञापन

वाया कासगंज मुंबई, लखनऊ और रामनगर की ओर 5 साप्तहिक और त्रिसाप्ताहिक ट्रेन दौड़ रहीं हैं। यह सभी आरक्षित ट्रेनें हैं। इनसे अनारक्षित यात्रा नहीं की जा सकती। होली पर्व तक इन ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति में सीटें खाली नहीं हैं। आरक्षण फुल हैं। इतना ही नहीं 26 और 27 मार्च में तो प्रतीक्षा सूची लंबी है। 27 मार्च को कुछ ट्रेनें ऐसी हैं इनमें 100 से अधिक यात्री प्रतीक्षा सूची है। ऐसे में यात्री तत्काल टिकट से यात्रा पर भरोसा किए बैठे हैं। पर्व को लेकर तत्काल टिकट पर भी मारामारी रहने की संभावना है। ऐसे में यात्री यात्रा को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे। टिकट कंफर्म होने के बाद ही उनका असमंजस दूर हो सकेगा।
विज्ञापन

आरक्षण पर एक नजर-
- 26 मार्च- बांद्रा-कानपुर स्पेशल प्रतीक्षा सूची 65
- 27 मार्च- बांद्रा-लखनऊ स्पेशल प्रतीक्षा सूची 62
- 26 मार्च- रामनगर-बांद्रा स्पेशल प्रतीक्षा सूची 108
- 26 मार्च- छपरा-मथुरा स्पेशल प्रतीक्षा सूची 134
- 26 मार्च- मथुरा-छपरा स्पेशल प्रतीक्षा सूची 126
- 27 मार्च- कानपुर की और फेस्टीवल स्पेशल प्रतीक्षा सूची 122
नोट- सभी मार्गों पर जाने वाली अन्य सभी ट्रेनों में भी प्रतीक्षा सूची की लगभग यही स्थिति है।
वर्जन-
- पर्व पर यात्रा करने के लिए यात्रियों ने पहले से ही आरक्षण करा लिया था। अब प्रतीक्षा सूची लंबी है। तत्काल टिकट से ही अब यात्रा संभव दिख रही है। पूर्व के प्रतीक्षारत यात्रियों की टिकट कंफर्म हो सकती है। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट एवं संपादन अजय झंवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed