{"_id":"5af6db2b4f1c1be7408b4bd8","slug":"thunderstorms-alert-for-next-three-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावधान ! फिर आ सकता है तूफान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान ! फिर आ सकता है तूफान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 13 May 2018 08:15 AM IST
विज्ञापन
तूफान की आशंका से चंता में दखे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर तूफान को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 15 मई तक आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए आम लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है।
9 मई को आए आंधी-तूफान ने मथुरा जिले के देहात क्षेत्रों में तबाही मचाई थी। तूफान में चार लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कई लोग घायल भी हुए। अब अलर्ट से लोगों की चिंता फिर बढ़ गई है।
मौसम विज्ञान विभाग केंद्र सरकार और राज्य मौसम पूर्वानुमान केंद्र द्वारा जारी अलर्ट में 12 से 15 मई तक ओलावृष्टि, आंधी, तूफान और आकाशीय बिजली की संभावना जताई है।

तीसरी बार जारी किया गया अलर्ट
वर्तमान मौसम में यह तीसरी बार हो रहा है, जब मौसम विभाग ने इस तरह का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले दो मई, नौ मई के लिए भी मौसम विभाग अलर्ट जारी कर चुका है।
इस दौरान जनपद में आए आंधी-तूफान से चार लोगों की मौत हुई है। दो मई को सौंख में आंधी से दीवार गिरने पर एक की मौत हुई थी, जबकि नौ मई को तीन लोगों की जान चली गई थी।
प्रभारी अधिकारी एडीएम वित्त रवींद्र कुमार ने इस स्थिति में संभावित क्षति से बचने के लिए सतर्क रहने को कहा है। किसानों से फसल की उपज को बचाने की अपील भी की गई है।
आपदा की स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को सक्रिय कर दिया गया है। नागरिक सुरक्षा कार्यालय में स्थापित आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0565-2470218 पर किसी भी स्थिति में संपर्क करने को कहा गया है।