फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thugs from the old lady cheated

बेटा बनकर बूढ़ी महिला को ठगा, चेन और अंगूठी उतरवाकर थमाई कागज की गड्डी

Tue, 30 Oct 2018 07:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 30 Oct 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
Thugs from the old lady cheated
फ्रॉड। - फोटो : अमर उजाला

आगरा में सेवला से बिजलीघर आ रहीं सेवानिवृत्त शिक्षिका को दो युवकों ने बेटा बनकर बातों में फंसा लिया। इसके बाद चेन और दो अंगूठी उतरवाकर भाग गए। महिला को कागज की गड्डी थमा दी। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान में लगी है।

विज्ञापन


ताजनगरी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका चंद्रकांता (66) पत्नी हरी प्रसाद कुछ दिन पहले अपनी रिश्तेदारी में उदयपुर गईं थीं। मंगलवार को आगरा आईं थीं। बस ने सेवला पर उतार दिया। वह बिजलीघर जाने के लिए आटो में बैठ गईं। आटो में पांच लोग पहले से सवार थे। रास्ते में तीन लोग उतर गए। दो युवक उनके बगल में आ गए। वह चंद्रकांता से परिवार की तरह बातचीत करने लगे। बातों में लेकर प्रतापपुरा पर उतार लिया। 
विज्ञापन


एक युवक ने कहा कि वह बैंक में नौकरी करता था। मैनेजर से विवाद हो गया। नौकरी छोड़ आया। मैनेजर ने उसे रुपये दिए हैं। इसके बाद एक गड्डी दिखाई, जिसमें आगे की तरफ एक नोट लगा था। चंद्रकांता से कहा कि मैं आपके बेटे की तरह हूं। यह गड्डी रख लो। दोनों युवक उनके पास अपना बैग रखकर चले गए। 15 मिनट बाद फिर से लौटकर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रकांता ने बताया कि युवकों ने उनके ऊपर से रुमाल निकाल दिया, जिससे उन्हें होश नहीं रहा। कुछ देर बाद होश आया तो उनकी चेन और दो अंगूठी नहीं थी। उन्होंने शोर मचा दिया। एक राहगीर की मदद से परिजनों को सूचना दी। महिला के बेटे ने थाना सदर में तहरीर दी। इंस्पेक्टर थाना सदर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

दीपावली से पहले सक्रिय हुआ गैंग

दीपावली का त्योहार नजदीक है। महिलाएं खरीदारी के लिए बाजारों में आ रही हैं। इसी का फायदा बदमाश उठा रहे हैं। शहर में कई गैंग सक्रिय हो गए हैं। हाल में ही राजामंडी पर एक दंपति से पुलिस बनकर गहने लूट लिए गए थे। इससे पहले भी एक वृद्ध से गहने उतरवा लिए थे। अब तक पुलिस किसी गैंग को नहीं पकड़ सकी है।

लोगों को सावधान रहने की जरूरत 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक टीम को बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगाया गया है। गोपनीय तरीके से टीम काम कर रही है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। पुलिस की सलाह है कि ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। किसी अंजान व्यक्ति को गहने नहीं देने चाहिए। इसके साथ ही मदद भी नहीं लेनी चाहिए। फिर चाहें वह खुद को पुलिस ही क्यों न बता रहा हो। अगर, कोई जबरदस्ती गहने उतरवाता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed