फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thrown out of house if demand of Rs 2 lakh not met

Agra News: दो लाख की मांग पूरी नहीं होने पर घर से निकाला

Mon, 08 Apr 2024 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 08 Apr 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Thrown out of house if demand of Rs 2 lakh not met
दो लाख की मांग पूरी नहीं होने पर घर से निकाला
विज्ञापन



मैनपुरी। हिंदपुरम कॉलोनी की रहने वाली एक विवाहिता को ससुरालीजन दो लाख रुपये की दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे हैं। कुछ दिन पहले मांग पूरी नहीं होने पर पीटने के बाद घर से निकाल दिया। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के हिंदपुरम कॉलोनी निवासी कविता ने बताया कि उसकी शादी तरुण निवासी जैथरा एटा के साथ 8 जुलाई 2022 को हुई है। शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन फिर दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। आए दिन उसे व भला बुरा कहा जाता और विरोध करने पर पीटा जाता। उसने शिकायत की तो मामला सुलझ समझौता केंद्र में भी चला लेकिन वहां भी ससुरालीजन ने किसी की एक न मानी। 19 मार्च 2024 को ससुरालीजन ने उसकी पिटाई की और घर से बाहर निकाल दिया। कविता की तहरीर पर पुलिस ने पति तरुण, ससुर मोहकम सिंह, सास ममता देवी, देवर अरण, गौरव और ननद शिवानी के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed