फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   throw stone on torrent power and police team in agra

ग्रामीणों ने ऐसा करने से किया मना, नहीं मानें तो टोरंट पावर और पुलिस टीम पर कर दिया पथराव

Wed, 24 Jan 2018 09:24 PM IST
क्राइम डेस्क, मर उजाला आगरा
क्राइम डेस्क, मर उजाला आगरा Updated Wed, 24 Jan 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
throw stone on torrent power and police team in agra
गांव में फोर्स पहुंची - फोटो : अमर उजाला
आगरा में थाना सिकंदरा के दहतोरा गांव में भूमिगत केबल डालना टोरंट पावर टीम को भारी पड़ गया। विरोध पर उतरी महिलाओं ने टोरंट कर्मियों और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। 
विज्ञापन


अचानक हुए पथराव से वहां अफरातफरी मच गई। टोरंट कर्मियों ने खेतों भागकर अपनी जान बचाई। पथराव में टोरंट कर्मचारियों और अधिकारियों के अलावा पुलिस कर्मी घायल हो गए। 
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने गांव छह युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं टोरंट पावर की मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

दहतोरा गांव में भूमिगत केबल डालने के लिए टोरंट पावर अधिकारियों ने कई बार प्रयास किए, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते उन्हें पीछे हटना पड़ता है। 

पिछले दिनों प्रशासनिक अधिकारियों की मध्यस्थता के बाद गांव में केबल डालने का काम शुरू हो गया था। दो दिन से वहां गांव चल रहा था, लेकिन बुधवार को अचानक विरोध के स्वर उठने लगे। 

इस बार महिलाओं ने मोर्चा संभाला। दोपहर करीब 12 बजे महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया, लेकिन टोरंट ने काम बंद नहीं किया, उल्टे कर्मचारी बढ़ा दिए और पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। 

जान बचाकर भागे 

जब काम बंद नहीं हुआ तो महिलाओं ने दो तरफ से पथराव शुरू कर दिया। फलस्वरूप कर्मचारी और पुलिस वाले बीच में फंस गए। अचानक हुए पथराव से वहां भगदड़ मच गई और टोरंट कर्मी जान बचाने को इधर उधर भागने लगे। 

भागते कर्मचारियों को वाहनों पर पथराव किया गया। जानकारी मिलती ही थाने से और फोर्स पहुंचा, तब बमुश्किल स्थिति पर नियंत्रण किया जा सका। 

बाद में पुलिस ने दबिश देकर गांव के लगभग छह युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं टोरंट पावर की ओर से थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन

पथराव में ये लोग हुए घायल 

पथराव में टोरंट पावर की ओर से भूपेंद्र सिंह, विनय शंकर झा, अब्दुल रशीद बेग, पीयूष सिन्हा, मनीष कुमार और दो मजदूरों के चोट आई है। वहीं कई पुलिस कर्मियों के भी पत्थर लगे हैं, इनमें रविंद्र कुमार नामक सिपाही के अधिक चोट आई है। 

घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उधर ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने दबिश के नाम पर गांव में तांडव किया। महिलाओं औरनिर्दोष लोगों से मारपीट की गई। 

पुलिस ने रिश्तेदारों को हिरासत में ले लिया है। देर शाम को थाने पर सुलह के लिए भाजपा नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed