फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Throw a newborn baby on the field in agra

पॉलिथीन में बंद करके नवजात बच्ची को छोड़ा, गोद लेने को बेताब दिखीं कई मां

Sun, 30 Sep 2018 11:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 30 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
Throw a newborn baby on the field in agra
नवजात खेत में मिली। - फोटो : अमर उजाला

दुनिया में आते ही एक बच्ची को मां की गोद नसीब नहीं हो सकी, उसे मरने के लिए छोड़ दिया गया, उसे पॉलिथीन में बंद करके खेत में फेंका दिया गया। रोने की आवाज सुनकर लोग आ गए। बच्ची की हालत देखकर हर कोई सन्न रह गया। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची के बारे में सुनकर कई मां अस्पताल पहुंच गईं। हर कोई उसे गोद में लेने को बेताब दिखीं।

विज्ञापन


घटना देवरी रोड स्थित सैमरी गांव की है। गांव में सड़क किनारे तंबू में एक परिवार रहता है। तंबू के पीछे खेत में रविवार सुबह एक पॉलिथीन पड़ी हुई थी, उससे रोने की आवाज आ रही थी। पॉलिथीन बंद भी थी। यह देखकर तंबू में रहने वाला परिवार पहुंच गया। उन्होंने पॉलिथीन खोलकर देखी तो बच्ची रो रही थी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बच्ची को पैदा होने के कुछ देर बाद ही यहां लाकर फेंका गया है। उसका शरीर गीला था। पॉलिथीन में रहने की वजह से उसको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। कुछ ही देर में ग्रामीण जुट गए। महिलाओं ने बच्ची को गोद में ले लिया। अंगोछा लाकर उसे पोंछा और उसे दुलार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों का कहना था कि उसे कहीं बेटी पैदा होने की सजा तो नहीं मिली।

एक मां ने छोड़ा तो दूसरी गोद में लेने को बेताब

भले ही जन्म देने वाली मां की गोद बच्ची को न मिल सकी हो, लेकिन दूसरी मां गोद में लेने को बेताब दिखीं। निजी अस्पताल में भर्ती होने के दौरान कई परिवार उसे गोद लेने के लिए पहुंच गए। किसी ने कहा कि उनके पास बेटी नहीं है तो किसी ने कहा कि बच्चा नहीं है। बच्ची को गोद दे दो। मगर, पुलिस ने कहा कि बच्चे को कानूनी रूप से गोद लिया जा सकता है। इसलिए बच्ची को आश्रय गृह में भेजा जाएगा।

पुलिस कर रही देखभाल, दवाओं का खर्च भी उठाया

इंस्पेक्टर थाना ताजगंज ने बताया कि बच्ची की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। इसलिए एक दरोगा की ड्यूटी लगाई गई है। उसकी वह देखभाल कर रहे हैं। चिकित्सकों से भी उसकी हालत के बारे में बात की गई है। दवाएं भी पुलिस की ओर से ही दिलाई जा रही हैं। 

पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है कि आखिर बच्ची को कौन छोड़कर गया। घटनास्थल के आसपास के अस्पतालों का डाटा निकलवाया जाएगा, जिससे यह पता किया जा सके कि बच्चा कहां पैदा हुआ है।

लोहामंडी में मिल चुका है बालक 

शहर और देहात में कई बार नवजात बच्चे मिले चुके हैं। अभी हाल में ही एक बच्चा लोहामंडी स्थित सिरकी मंडी में मिला था, जिससे पीआरवी के सिपाहियों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। उसके परिजनों के बारे में अब तक पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed