Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thrill of Taj Carnival Hot Air Balloon Ride in Shilpgram from 17th October ticket will not be issued

Agra News: शिल्पग्राम में 17 अक्तूबर से ताज कार्निवाल, हॉट एयर बैलून राइड का होगा रोमांच; टिकट नहीं लगेगा

Fri, 13 Oct 2023 07:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 13 Oct 2023 07:10 PM IST
सार

ताज कार्निवाल भारतीय कला, शिल्प व व्यंजन पर आधारित है। ये प्री ताज महोत्सव का स्वरूप है। इसका आयोजन 17 अक्तूबर से शुरू होगा जो 10 नवंबर तक चलेगा।
 

विज्ञापन
thrill of Taj Carnival Hot Air Balloon Ride in Shilpgram from 17th October ticket will not be issued
ताज महोत्सव - फोटो : utsav.gov.in

विस्तार

आगरा में ताज महोत्सव की तर्ज पर 17 अक्तूबर से शिल्पग्राम में ताज कार्निवाल शुरू होने जा रहा है। यह 10 नवंबर तक चलेगा। कार्निवाल में पांच दिन तक हॉट एयर बैलून की राइड का रोमांच रहेगा। कार्निवाल में प्रवेश निशुल्क रहेगा। देशभर के व्यंजनों के 50 फूड स्टॉल सजेंगे।
विज्ञापन


मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने शिल्पग्राम में बताया कि पर्यटन प्रोत्साहन और रात में पर्यटकों के प्रवास के लिए यह कार्निवाल आयोजित किया जा रहा है। इसमें आगरा के स्थानीय व्यंजनों के साथ ब्रज, राजस्थानी, अवधी, मुगलई, गुजराती, दक्षिण भारतीय व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकेगा। 17 से ही पांच दिवसीय हॉट एयर बैलून राइड होगी। कार्निवाल पूर्वाह्न 11 बजे से रात 11 बजे तक संचालित होगा। इसमें शिल्पकला भी प्रदर्शित की जाएगी। कार्निवाल में पॉटरी, वुड कार्विंग, स्थानीय हैंडीक्राफ्ट, विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगेंगे। प्रतिदिन स्थानीय कलाकार संगीत, नृत्य, लोकगीत, लोकनृत्य की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन


मिलेट उत्पादों का भी स्टॉल
मंडलायुक्त ने बताया कि कार्निवाल में अंतरराष्ट्रीय मिलेट ईयर को समर्पित मिलेट उत्पादों का भी स्टॉल लगेगा। शहर के होटल उद्योग को इससे जोड़ा गया है, जो होटल में ठहरने वाले पर्यटकों को इस कार्निवाल की जानकारी देंगे। वार्ता में सीडीओ ए मनिकंडन, एडीएम सिटी अनूप कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार, संयुक्त निदेशक पर्यटन अविनाश मिश्रा, एडीए सचिव गरिमा सिंह, यूपी टूरिज्म से अभिमन्यु कुमार, मो. शफी, मुकुल गुप्ता, वेद भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed