फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   threw victim on roadside after gang misdeeds of minor girl in Agra accused ran away

आगरा में नाबालिग से गैंगरेप: सड़क किनारे इस हाल में पड़ी मिली पीड़िता...हालत देख कांप गई देखने वालों की रूह

Tue, 05 Sep 2023 07:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Sep 2023 07:40 PM IST
सार

आगरा में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता सड़क किनारे इस हाल में पड़ी। हालत देख देखने वालों की रूह कांप गई। 

विज्ञापन
threw victim on roadside after gang misdeeds of minor girl in Agra accused ran away
girl crime (सांकेतिक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शमसाबाद रोड पर पिता के फल के ठेले से पैदल घर लौट रही किशोरी को रास्ते में चार युवक जबरन टेंपो में बिठाकर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किशोरी को गांव के पास बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए। इनमें तीन युवक ऑटो में थे, जबकि चौथा बाइक पर सवार था। इस घटना के एक आरोपी ने पकड़े जाने के डर से मंगलवार को फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला निबोहरा थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी के पिता गांव से दो किलोमीटर दूर शमसाबाद रोड पर फल का ठेला लगाते हैं। किशोरी भी पिता के साथ ठेले पर हाथ बंटाने के लिए जाती है। वह सोमवार को पिता की ठेल से शाम करीब 7 बजे पैदल ही घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उसे कंकड़ मारा तो वह रुक गई। तभी ऑटो में सवार तीन युवक भी वहां पहुंच गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- जिंदा करने का दावा: पोस्टमॉर्टम हाउस पर हुआ झाड़ फूंक, शव के कान पर लगाया फोन...फिर दिखा हैरान करने वाला दृश्य

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किशोरी को जबरन ऑटो में डाल लिया। बाइक सवार भी उनके साथ चलने लगा। इसके बाद शमसाबाद रोड स्थित सुनसान ईंट भट्ठे पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। उधर, बेटी के घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने तलाश शुरू कर दी मगर उसका पता नहीं चल सका। 

यह भी पढ़ेंः- देश-विदेश से आ रहे फोन: हेलो मथुरा में कब मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी; मंगला आरती व दर्शन का क्या है समय ?

मंगलवार सुबह 5 बजे ग्रामीणों ने परिजन को किशोरी के गांव के रास्ते पड़े होने की जानकारी दी। तब परिजन उसे लेकर निबोहरा थाने पहुंचे। आरोपियों की पहचान के आधार पर पुलिस ने मुक्तिपुरा, शमसाबाद निवासी करुआ, रूपेश व जगदीश व अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। 

यह भी पढ़ेंः- कातिल सांड: बाइक सवारों पर हमला करके एक को मार डाला, साथी की हालत नाजुक; बाजार से सामान लेकर लौट रहे थे घर

उधर, आरोपी जगदीश का शव मंगलवार को गांव के नजदीक पेड़ से फंदे पर लटका मिला। प्रभारी निरीक्षक निबोहरा गंगा सागर ने बताया कि मंगलवार दोपहर में परिजन घटना की सूचना पुलिस को दी। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया गया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। एक आरोपी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। अज्ञात आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed