{"_id":"64f73bdb8db7ea182f07dad6","slug":"young-man-riding-bike-was-killed-by-bull-attack-while-condition-of-companion-is-critical-in-kasganj-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कातिल सांड: बाइक सवारों पर हमला करके एक को मार डाला, साथी की हालत नाजुक; बाजार से सामान लेकर लौट रहे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कातिल सांड: बाइक सवारों पर हमला करके एक को मार डाला, साथी की हालत नाजुक; बाजार से सामान लेकर लौट रहे थे घर
Tue, 05 Sep 2023 08:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 05 Sep 2023 08:02 PM IST
सार
कासगंज में सांड के हमले से बाइक सवार युवक की मौत, साथी की हालत नाजुक; बाजार से सामान लेकर लौट रहे थे घर
विज्ञापन
कासगंज में सांड के हमले से मृत विकास की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज में गंजडुंडवारा बाजार से सामान की खरीदारी कर जा रहे बाइक सवारों को बहोटा गेट के समीप सांड से हमला कर दिया। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। घायल बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांड के हमले से मौत बाइक सवार विकास (22) निवासी मोतीनगर की हुई। वह गांव के ही राजकुमार सिंह के साथ बाइक से सामान की खरीदारी के लिए गंजडुंडवारा आया हुआ था। दोनों ही बाइक पर सवार होकर खरीदारी के बाद वापस अपने गांव मोतीनगर जा रहे थे। जब वह बहोटा गेट के निकट पहुंचे तो सांड ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- जिंदा करने का दावा: पोस्टमॉर्टम हाउस पर हुआ झाड़ फूंक, शव के कान पर लगाया फोन...फिर दिखा हैरान करने वाला दृश्य
विज्ञापन
इससे दोनों ही बाइक सहित सड़क पर गिर गए। दोनों ही गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने जब उन्हें घायल देखा तो जानकारी पुलिस को दी। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने विकास को मृत घोषित कर दिया। जब कि राजकुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन ने युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार कर दिया।