फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three Youths Drowned In drain Two Died Body Recovered In Ten Hours Rescue Operation

मथुरा में दर्दनाक घटना: 12 फीट गहरे नाले में गिरे तीन दोस्त, 10 घंटे चले बचाव अभियान में दो युवकों के शव मिले

Wed, 16 Jun 2021 01:41 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 16 Jun 2021 01:41 PM IST
सार

शहर के केआर डिग्री कॉलेज के निकट कैलाश नगर के नाले में मंगलवार की रात 8.30 बजे तीन बाइक सवार दोस्त बाइक समेत डूब गए थे। उसी समय एक युवक नाले से निकल आया, लेकिन अन्य दो युवक करीब 12 फीट गहरे नाले में डूब गए।

विज्ञापन
Three Youths Drowned In drain Two Died Body Recovered In Ten Hours Rescue Operation
मथुरा: नाले में डूबकर दो दोस्तों की हुई मौत, मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में मंगलवार की शाम मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी। इसके चलते कैलाश नगर नाले में तीन बाइक सवार युवक गिर गए। एक युवक बचकर निकल गया। लेकिन बाइक सहित गिरे दो युवकों के शव पुलिस और फायर ब्रिगेड ने बुधवार को 10 घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाले। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। एक युवक अपने दो दोस्तों के संग चाय की पत्ती लेने के लिए निकला था। 

विज्ञापन


शहर के केआर डिग्री कॉलेज के निकट कैलाश नगर के नाले में मंगलवार की रात 8.30 बजे तीन बाइक सवार दोस्त बाइक समेत डूब गए थे। उसी समय एक युवक नाले से निकल आया, लेकिन अन्य दो युवक करीब 12 फीट गहरे नाले में डूब गए। नाले से निकला युवक मौके से भाग खड़ा हुआ। डूबे हुए युवकों के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस, नगर निगम की टीम और दमकल विभाग के कर्मचारी आ गए। रातभर चले रेस्क्यू में कामयाबी नहीं मिल सकी। अंधेरे के चलते रेस्क्यू मंगलवार रात को बंद कर दिया गया। बुधवार की सुबह फिर से अभियान चलाया गया। करीब 6.30 बजे दोनों युवकों के शव नाले में मिल गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Three Youths Drowned In drain Two Died Body Recovered In Ten Hours Rescue Operation
मथुरा: 12 फीट गहरा नाला जिसमें डूबे थे दोस्त - फोटो : अमर उजाला

बताया जाता है कैलाश नगर इलाके में रेलवे लाइन के पास से एक बड़ा नाला निकल रहा हैं। मंगलवार की शाम हुई बारिश के कारण यह नाला उफान पर था। देरशाम जतिन खत्री(19) पुत्र प्रेमप्रकाश खत्री निवासी पुरानी छावनी, सदर बाजार अपने दो दोस्तों के साथ बाइक नंबर (UP 85 BJ 5928) पर सवार होकर यहां से जा रहा था।

यह बाइक प्रेम प्रकाश खत्री निवासी सदर बाजार, के साले की थी। इस जानकारी के बाद पुलिस ने प्रेम प्रकाश से संपर्क किया तो वह देर रात परिवार और पत्नी के साथ घटनास्थल पर आए। जहां बाइक की पहचान कर बताया कि उनका बेटा जतिन घर से चाय की पत्ती लेने की कहकर निकला था। जतिन के अलावा दूसरा मृतक अरमान(21) पुत्र इशाक खां निवासी जहरखाना, सदर बाजार है। नाले में डूबने से बचे युवक प्रदीप पुत्र बाबूलाल से पुलिस जानकारी जुटा रही है।

ये भी पढ़ें- अमर उजाला पड़ताल: बारिश में तीन लाख लोगों को परेशान करेंगी सड़कें, आठ महीने बाद भी 'बदहाल'

 वाह ताज: ऐतिहासिक स्मारक के 'ताले' खुले, ब्राजील की पर्यटक ने सबसे पहले देखा ताजमहल, जानें टिकट और नियम की व्यवस्था

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed