फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three youths drowned in canal during Kalash immersion in Etah

एटा में हादसा: कलश विसर्जन के दौरान तीन युवक नहर में डूबे, दो को बचाया, एक लापता

Thu, 21 Oct 2021 06:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Oct 2021 06:42 PM IST
सार

एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र में गुरुवार को हादसा हो गया। यहां कलश विसर्जन के दौरान गंग नहर में तीन युवक डूब गए। दो युवकों को बचा लिया गया। तीसरा का पता नहीं चला। उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Three youths drowned in canal during Kalash immersion in Etah
नहर में डूबा युवक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र में गांव सुन्ना स्थित गंग नहर पुल के पास गुरुवार सुबह करीब 11 बजे श्रीमद्भागवत कथा के बाद कलश विसर्जन करते समय तीन युवक डूब गए। दो युवकों को सुरक्षित बचा लिया गया। एक युवक तेज बहाव में बह गया, जिसका पता नहीं चल सका है। गोताखोर देर शाम तक उसकी तलाश में जुटे रहे। 

विज्ञापन


गांव ककरावली के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सार्वजनिक तौर पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था। इसके कलश विसर्जन के लिए गंग नहर पर काफी संख्या में लोग गए थे। कलश विसर्जन के दौरान गांव का कृपाशंकर पुत्र घनश्याम, अंकित और कृपाशंकर पुत्र महाराज सिंह निवासी नगला पूसा डूब गए। 
विज्ञापन


एक युवक का नहीं चला पता 
महाराज सिंह के पुत्र कृपाशंकर और अंकित को ग्रामीणों ने बचा लिया, लेकिन लेकिन घनश्याम के पुत्र का पता नहीं चला सका। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई। प्रभारी निरीक्षक बेगराम सिंह ने बताया कि कलश विसर्जन के दौरान तीन युवक डूब गए थे। दो को ग्रामीणों ने निकाल लिया, एक लापता है। इसकी तलाश में पीएसी के जवान और स्थानीय गोतखोर लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह में चार की डूबकर मौत
एक सप्ताह के अंदर चार लोगों की नदी और नहर में डूबकर मौत हो चुकी है। आगरा शहर के मोहल्ला नुनहाई प्रकाश नगर निवासी यूनुस, इसके पुत्र फैजान और भतीजे की अतरंजीखेड़ा के पास काली नदी में डूबने से 14 अक्तूबर को मौत हो गई थी। जबकि मिरहची क्षेत्र के गांव आलमपुर निवासी अभिषेक की जान मूर्ति विसर्जन के दौरान गांव साउसपुर के पास डूबने से चली गई। गुरुवार को पांचवां युवक डूबकर लापता हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed