{"_id":"5fdd81e58ebc3e3fc2063ab5","slug":"three-young-man-died-in-road-accident-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: बहन का रिश्ता तय करने के बाद लौट रहे बाइक सवार तीन भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: बहन का रिश्ता तय करने के बाद लौट रहे बाइक सवार तीन भाइयों की मौत
Sat, 19 Dec 2020 04:34 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 19 Dec 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के गांव औंछा मार्ग पर शुक्रवार की शाम किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन भाइयों की मौत हो गई। वे लोग बेटी का रिश्ता तय करने के बाद घर लौट रहे थे। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी 40 वर्षीय अभयराम शुक्रवार को भाई धनीराम (30) पुत्र वंशीलाल और तहेरे भाई दुर्गेश (40) पुत्र गोपीचंद्र के साथ बेटी का रिश्ता तय करने कुरावली के गांव मनौना गए थे।
विज्ञापन
अभयराम ने मनौना निवासी सर्वेश के बेटे रामकुमार से बेटी राधा का रिश्ता पक्का किया। शाम करीब 8:15 बजे तीनों भाई बाइक से घर वापस आ रहे थे। कोतवाली क्षेत्र में औंछ रोड पर बह्मदेव के पास धनीराम ने बाइक को लघुशंका जाने के लिए रुकवाया।
विज्ञापन
तभी पीछे से आए किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकार पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर उनके घर में कोहराम मच गया।