{"_id":"687db89be69a48c21a0b9629","slug":"three-times-more-applications-for-admission-in-b-com-half-the-seats-vacant-in-ba-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra University: बीकॉम में प्रवेश के लिए तीन गुना आवेदन, बीए में आधी सीटें खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: बीकॉम में प्रवेश के लिए तीन गुना आवेदन, बीए में आधी सीटें खाली
Mon, 21 Jul 2025 09:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 21 Jul 2025 09:18 AM IST
सार
आगरा विश्वविद्यालय में बीकाॅम में करीब 20 हजार सीटें हैं, लेकिन आवेदन 60 हजार प्राप्त हुए हैं। वहीं बीए की आधी सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में 2025-26 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। प्रवेश के लिए सबसे ज्यादा मारामारी बीकॉम में है। सीट के मुकाबले तीन गुना तक आवेदन आए हैं। बीए में लगभग आधी सीटें खाली हैं। पंजीकरण 31 जुलाई तक कराए जा सकते हैं।
डीन एकेडमिक प्रो. मनुप्रताप सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के संचालित कॉलेजों में स्नातक, परास्नातक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में 3,48,995 सीटें हैं। इनमें बीए, बीकॉम और बीएससी में 1.31 लाख सीटें हैं। इनमें बीकॉम में करीब 20 हजार सीटें हैं, जिनमें प्रवेश लेने के लिए 60 हजार आवेदन आ चुके हैं।
बीएससी में करीब 40 हजार सीटें हैं, जिसमें 35 हजार से अधिक का प्रवेश हो चुका है। बीए में 71 हजार सीटें हैं, इनमें करीब 40 हजार सीटों पर प्रवेश हो गया है। सरकारी और एडेड कॉलेजों में शत प्रतिशत सीटों पर प्रवेश हो गया है, निजी कॉलेजों में 40 फीसदी सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
प्रवेश के लिए 31 जुलाई तक समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराना जरूरी है। इसके बाद छात्र अपने पसंदीदा कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यूजी-पीजी के लिए 1.28 लाख पंजीकरण
डीन एकेडमिक ने बताया कि स्नातक और परास्नातक में प्रवेश की प्रकिया चल रही है। करीब 2.50 लाख सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीकरण खोला हुआ है। इनमें 1.28 लाख का पंजीकरण हो गया है। एलएलबी, बीएएलएलबी, बीएड और एमएड में प्रवेश के लिए बाद में पंजीकरण किया जाएगा।