{"_id":"6aa70f6dbf0eafd6db062d8a","slug":"three-thousand-families-in-kalindi-vihar-desperate-for-every-drop-of-water-agra-news-c-421-1-yam1001-17083-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कालिंदी विहार में बूंद-बूंद को तरसे तीन हजार परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कालिंदी विहार में बूंद-बूंद को तरसे तीन हजार परिवार
विज्ञापन
टूटी हुई पाइप लाइन को ठीक करता हुआ मजदूर
आगरा। यमुनापार के कालिंदी विहार क्षेत्र में रविवार सुबह सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे सीवर लाइन के काम के दौरान आठ इंच की पानी की पाइपलाइन टूट गई। इससे करीब 3000 घरों की जलापूर्ति ठप हो गई। रविवार को छुट्टी के दिन सुबह से शाम तक लोग पानी को तरसते रहे। टैंकर भी प्रभावित क्षेत्र में नहीं पहुंचे।
लोगों को दूर-दराज से पानी का इंतजाम करना पड़ा। घरेलू कामकाज के लिए पानी जुटाने में महिलाओं को खासी परेशानी हुई। सबमर्सिबल पंप के खारे पानी के भरोसे रोजमर्रा के काम किए। स्थानीय निवासी जूली आजाद और मोहित दिवाकर ने बताया कि सुबह नलों में पानी नहीं आया। जानकारी करने पर पाइपलाइन टूटने की बात सामने आई।
जलकल विभाग को सूचना दी गई। जलकल के महाप्रबंधक संघ भूषण ने कहा कि क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत शुरू हो गई है। सोमवार सुबह से जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।