फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three teens have disappeared from home

मैनपुरीः घर से गायब हो गए तीन किशोर, सुबह मैसेज आया मम्मी-पापा हमें ढूंढने की कोशिश न करें

Mon, 11 Jun 2018 05:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 11 Jun 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
three teens have disappeared from home
demo pic - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मैनपुरी में रविवार शाम अचानक घर से लापता हो गए हैं। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। इसके चलते परिजनों काफी परेशान हैं। 
विज्ञापन


इस बीच मोबाइल पर मैसेज आया कि सब ठीक हैं, उन्हें ढूंढने की कोशिश न करें। घबराए परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के साथ ही प्रभारी एसपी से बच्चों का पता लगाए जाने की गुहार लगाई है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजा का बाग निवासी तीन किशोर आपस में दोस्त हैं। रविवार की शाम तीनों दोस्त घर से बिना बताए ही निकल गए। 

जब काफी समय तक वापस नहीं लौटे तो चिंतित परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। जानकारी कि तो पता चला कि तीनों दोस्त घर से गायब हैं। 

एक के पास करीब 40 हजार की नकदी भी है। रात भर ढूंढने में बीत गई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। सोमवार तीनों ही किशोरों के परिजन प्रभारी ससपी ओमप्रकाश सिंह से मिले। 

उनके बच्चों को सकुशल वापस लाने की गुहार लगाई। प्रभारी एसपी ने तत्काल सर्विलांस सेल को काम में लगा दिया। उधर परिजनों की ओर से थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 

परिजनों का कहना है कि कहीं बच्चों के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। इसलिए वह चिंताग्रस्त हैं। बच्चे सकुशल मिल जाएं उन्हें और कुछ भी नहीं चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed