फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three Teenager Girls Of Gautam Budh Nagar Leave House After Complaint Of Molestation

छेड़छाड़ की शिकायत करने पर मां-बाप ने लगाई डांट, गौतमबुद्ध नगर की तीन छात्राओं ने छोड़ दिया घर और फिर...

Sat, 19 Dec 2020 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 19 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Three Teenager Girls Of Gautam Budh Nagar Leave House After Complaint Of Molestation
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
गौतमबुद्ध नगर में छेड़छाड़ से परेशान तीन सहेलियों ने अपने मां-बाप को जानकारी दी। लेकिन, मां-बाप ने किशोरियों को चुप रहने के लिए बोल दिया। इस रवैये से क्षुब्ध होकर तीनों घर से निकल आईं। बस से आगरा आ गईं, संजय प्लेस में रात में पुलिस को घूमती मिलीं। पुलिस ने शक होने पर पूछताछ की तो सारी बात बता दी। इस पर पुलिस ने उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजनों को सूचना दे दी। देर रात परिजन थाने आकर तीनों को घर ले गए। आगे से उनकी बातों को नजरअंदाज नहीं करने का आश्वासन भी पुलिस को देकर गए। 
विज्ञापन


 
गौतमबुद्ध नगर की रहने वाली 13 वर्षीय तीन किशोरी कक्षा आठ में पढ़ती हैं। एक के पिता ट्रक चालक, दूसरे के पिता फोटोग्राफर और तीसरे के पिता डेयरी में कर्मचारी हैं। तीनों किशोरी कोचिंग पढ़ने जाती हैं। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल के मुताबिक, किशोरियों ने बताया कि उनका कुछ युवक पीछा करते हैं। उनके साथ छेड़छाड़ करते हैं। अब उनकी हरकत ज्यादा बढ़ गई हैं। इस कारण वह परेशान थीं। 
विज्ञापन



गुरुवार सुबह कोचिंग पढ़ने जाने से पहले परिजनों को छेड़छाड़ के बारे में बताया। मगर, परिजनों ने किशोरियों को ही समझाना शुरू कर दिया। उनसे शिकायत नहीं करने की कहने लगे। किशोरियों के विरोध करने पर डांट दिया। इससे तीनों नाराज हो गईं। वह सुबह 11 बजे कोचिंग के लिए घर से निकल गईं। इसके बाद बस में बैठकर आगरा आ गईं। दोपहर दो बजे आगरा आने के बाद घूमने लगी। संजय प्लेस में घूमती रहीं, बाद में उनके पास रुपये खत्म हो गए। इस पर भटकने लगीं। रात तकरीबन आठ बजे उन्हें पुलिस ने देख लिया, इस पर पूछताछ की। जब उन्होंने अपना पता गौतमबुद्ध नगर बताया तो पुलिस थाने ले आईं। उन्होंने पूछताछ में सारी बात बता दी। बाद में उनके परिजनों से संपर्क किया। रात में एक बजे परिजन आ गए। दो बजे तीनों को अपने साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed