फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three steps could not be done in three days, CMO's letter of order

Agra News: तीन दिन में तीन कदम नहीं चल सका सीएमओ के आदेश का पत्र

Fri, 28 Apr 2023 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Three steps could not be done in three days, CMO's letter of order
मैनपुरी। सौ शैया अस्पताल में प्रसव के बाद महिला को अतिरिक्त चीरा लगाने की शिकायत की जांच तीन दिन बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। सीएमओ ने तीन दिन पहले जांच अधिकारियों से जांच कराने की बात कही थी लेकिन तीन दिन बाद सीएमओ कार्यालय से तीन कदम की दूरी पर स्थित जांच अधिकारियों के कार्यालय में पत्र नहीं पहुंच सका। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव गढिया मंछना निवासी गौरव कुमार की पत्नी सुनैना को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन ने 23 अप्रैल को सौ शैया मातृ एवं शिशु अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहांं 24 अप्रैल को प्रसूता ने एक बच्ची को जन्म दिया। सुनैना की सास गुड्डी देवी का आरोप है कि सामान्य प्रसव के बाद अस्पताल के स्टाफ ने उनसे प्रसव के नाम पर 2100 रुपये की मांग की। उसने रूपये नहीं दिए तो उसकी पुत्रबधु को जबरन चीरा लगा दिया जिससे उसकी पुत्रबधु काफी देर तक चीखती रही। जहां उसकी पुत्रबधु को मात्र चार से पांच टांके आते वहां 10 से 15 टांके लगा दिए। गुड्डी देवी का कहना था कि तीन दिन पहले शिकायत देने के बाद सीएमओ ने जांच के आदेश दिए थे लेकिन आज तक जांच नहीं कराई गई।
विज्ञापन

सीएमओ ने 26 अप्रैल को मीडिया को दी जानकारी में कहा था कि डॉ. संजीव राय बहादुर और डॉ. अनिल वर्मा को जांच अधिकारी नियुक्ति किया है। तीन दिन बाद भी जांच अधिकारियों को पास जांच आदेश नहीं पहुंच सका। डॉ. संजीव राय बहादुर और डॉ. अनिल वर्मा का कहना था कि अभी तक उन्हें जांच आदेश नहीं मिला है। वहीं सीएमओ से इस मामले में कई बार फोन लगाकर बात करने की कोशिश की गई लेकिन सीएमओ ने फोन नहीं उठाया। पीड़िता की सास गुड्डी देवी का कहना था कि उसे जनपद स्तर से न्याय नहीं मिला तो वे मामले की मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed