फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three smugglers of fake liquor arrested, 110 boxes of liquor recovered

नकली शराब की तस्करी कर रहे तीन तस्कर पुलिस ने किए गिरफ्तार

Mon, 12 Sep 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:12 PM IST
सार

सदर कोतवाली पुलिस ने नकली शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 110 पेटी शराब लोडर गाड़ी से बरामद किया है। पुलिस ने इस गाड़ी को रोक लिया और गाड़ी में सवार तस्कर धर्मेंद्र निवासी ग्राम चमरोली, विनोद कुमार निवासी ग्राम गुतीला थाना ताजगंज जनपद आगरा एवं अशोक निवासी ग्राम पिलहोरा थाना छाता जनपद मथुरा को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम एवं धोखाधड़ी की धाराओं में तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Three smugglers of fake liquor arrested, 110 boxes of liquor recovered

विस्तार

कासगंज। सदर कोतवाली पुलिस ने नकली शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 110 पेटी शराब लोडर गाड़ी से बरामद किया है। जिसमें कुल 4945 शराब के क्वाटर थे। बरामद की गई शराब की कीमत करीब सवा तीन लाख रुपये है। नकली शराब बरामद होने की सूचना पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ तोमर को सोमवार दोपहर को नकली शराब तस्करी के मामले में सूचना मिली। वह एसओजी टीम के साथ एटा बाईपास तिराहा अमांपुर रोड पर पहुंच कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। दोपहर ढाई बजे करीब पुलिस टीम को स्वराज लोडर गाड़ी सूचना के मुताबिक आती दिखाई दी। पुलिस ने इस गाड़ी को रोक लिया और गाड़ी में सवार तस्कर धर्मेंद्र निवासी ग्राम चमरोली, विनोद कुमार निवासी ग्राम गुतीला थाना ताजगंज जनपद आगरा एवं अशोक निवासी ग्राम पिलहोरा थाना छाता जनपद मथुरा को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया। इसके पश्चात पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली। जिसमें नकली शराब की 110 पेटी मिस इंडियाय मार्का की मिलीं। पुलिस टीम ने गिरफ्तार तस्करों और नकली शराब के साथ कोतवाली पहुंची। पुलिस ने तीनों तस्करों से पूछताछ की। जिसमें तस्करी की बात सामने आई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम एवं धोखाधड़ी की धाराओं में तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed