{"_id":"5f8ddf898ebc3e9bbf6b3db3","slug":"three-sisters-missing-in-fatehabad-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: ट्यूशन पढ़ने गईं तीन मासूम बहनें हुईं लापता, परिजन चितिंत, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: ट्यूशन पढ़ने गईं तीन मासूम बहनें हुईं लापता, परिजन चितिंत, तलाश में जुटी पुलिस
Tue, 20 Oct 2020 12:18 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के फतेहाबाद कस्बे से एक मोहल्ला की आठ, छह और पांच वर्ष की तीन बहनें सोमवार की दोपहर लापता हो गईं। तीनों बहनें घर से ट्यूशन पढ़ने गई थीं। परिजनों ने परिवार की ही एक महिला पर इन्हें साथ ले जाने का आरोप लगाया गया है, जो रिश्ते में इनकी चचेरी बहन हैं। घरवालों को आशंका है कि वह तीनों बहनों को अपने साथ दिल्ली लेकर चली गई है।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक तीनों बहने घर से करीब 100 मीटर दूर एक महिला से ट्यूशन पढ़ती हैं। सोमवार की दोपहर 12:00 बजे तीनों बहनें ट्यूशन के लिए गई थीं। शिक्षिका के मुताबिक एक घंटे बाद ही तीनों को घर जाने के लिए निकल गई थीं। पर, तीनों घर नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन
देर तक तीनों बहनों के घर नहीं लौटीं तो पुलिस को सूचना दी गई। इस पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों से बातचीत करने पर मालूम पड़ा कि इन बच्चियों का पिता अभी 6 अक्टूबर को ही मजदूरी के लिए नई दिल्ली चला गया था। उसका अपनी पत्नी के साथ पिछले पांच वर्ष से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
पत्नी अलग नई दिल्ली में रहती है।। तीनों ही बच्चियां फतेहाबाद में अपने बाबा तथा चाचा के पास रहती हैं। क्षेत्राधिकारी बीएसबी कुमार का कहना है कि लापता बच्चियों के चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बरामदगी के लिए टीमें गठित कर खोजबीन की जा रही है।