फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three secondary schools did not provide personnel data

Agra News: तीन माध्यमिक विद्यालयों ने नहीं दिया कर्मियों का डाटा

Fri, 02 Feb 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 02 Feb 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Three secondary schools did not provide personnel data
कासगंज। लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। चुनाव में लगने वाले कर्मियों का डाटा एकत्र करने का कार्य शुरू हो गया है। जिले के तीन माध्यमिक विद्यालयों ने अभी तक अपना डाटा नहीं दिया है। तीनों को नोटिस जारी किया गया है। लोकसभा चुनाव मार्च या अप्रैल माह में चुनाव हो सकते हैं, हालांकि फिलहाल तिथि घोषित नहीं हुई है लेकिन चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। चुनाव में एक बूथ पर चार कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती। इसके अलावा चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं में भी कर्मियों की आवश्यकता पड़ती है। इसके साथ ही मतगणना में भी कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। वहीं कर्मियों को चुनाव ड्यूटी के अलावा रिजर्व में भी रखा जाएगा। ताकि किसी कर्मी का अचानक स्वास्थ्य प्रभावित हो जाए तो उसके स्थान पर रिजर्व कर्मी में से ड्यूटी पर भेजा जा सके। इसके लिए निर्वाचन विभाग ने सभी विभागों के कर्मियों का डाटा एकत्रित कराने की प्रक्रिया शुरू कराई है। एनआईसी (नेशनल इन्फॉरमेशन सेंटर) पर कर्मियों का डाटा जुटाया जा रहा है। जिले के नगर पालिका कन्या इंटर कासगंज, एसएस वैदिक इंटर कालेज गंजडुंडवारा, एचएन इंटर कॉलेज गंजडुंडवारा ने अपने विद्यालयों का डाटा उपलब्ध नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed