{"_id":"627f54c93ddaf02dd01c1b1f","slug":"three-sandalwood-trees-were-stolen-in-two-hours-agra-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: दो घंटे में चंदन के तीन पेड़ हो गए चोरी, जांच में जुटी पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: दो घंटे में चंदन के तीन पेड़ हो गए चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 14 May 2022 12:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 14 May 2022 12:35 PM IST
सार
ये चंदन के पेड़ आगरा पब्लिक स्कूल परिसर में लगे थे। रात के समय महज दो घंटे में तीनों पेड़ काट कर चोरी कर लिए गए। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चंदन की लकड़ी
- फोटो : Twitter @DesiKaanoon
विस्तार
आगरा में सिकंदरा के अरतोनी स्थित आगरा पब्लिक स्कूल के परिसर में लगे चंदन के तीन पेड़ काटकर चोरी कर लिए गए। मामले में थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
इस मामले में देवेंद्र सिंह वर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया। वह श्याम वृंदावन अपार्टमेंट के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि अरतोनी स्थित आगरा पब्लिक स्कूल के परिसर में चंदन के तीन पेड़ लगे थे। बुधवार रात को एक से तीन बजे के बीच पेड़ काट दिए गए। इसके बाद लकड़ी ले गए। यह पेड़ तकरीबन 25 से 30 साल पुराने थे। इनकी लकड़ी काफी कीमती थी।
विज्ञापन
इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह का कहना है कि मामले में चोरी और भारतीय वन अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जाएंगे। क्षेत्र के किन्हीं लोगों पर पेड़ काटने का शक है।
विज्ञापन
परचून की दुकान में चोरी
एत्माद्दौला के टेढ़ी बगिया में बृहस्पतिवार रात चोरों ने परचून की दुकान को निशाना बनाया। जीने की छत तोड़कर भीतर पहुंचे और 15 हजार रुपये नकदी, पान मसाला, बीड़ी-सिगरेट चुरा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। दुकान खंदौली स्थित बास इंदा निवासी बंटी बाबू की है। उन्होेंने पुलिस को बताया बृहस्पतिवार रात दुकान बंद की थी। शुक्रवार को खोलने आए तो चोरी हो चुकी थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।