{"_id":"5bf9648cbdec22417810c15b","slug":"three-policemen-suspended-for-custodial-death-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हिरासत में युवक की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी सहित तीन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस हिरासत में युवक की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी सहित तीन निलंबित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sat, 24 Nov 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
थाना मक्खनपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में पुलिस हिरासत में युवत की मौत के मामले में एसएसपी सचिंद्र पटेल ने एसएचओ थाना मक्खनपुर, एसआई और हेड मोहर्रिर को निलंबित कर दिया है। दक्षिण में तैनात लोकेंद्र सिंह को थाना मक्खनपुर के नए थाना प्रभारी बनाए हैं।
गांव चमरौली निवासी अरविंद यादव पुत्र महाराज सिंह की पुलिस हिरासत में लेने बाद अस्पताल में मौत हो गई थी। इस पर काफी हंगामा हुआ था। थाने में हुई पंचायत के बाद मृतक की पत्नी सुखदेवी की तहरीर पर गांव के ही विपक्षी लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराने के कारण शव का अंतिम संस्कार रोक दिया था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज मामलों को खत्म करने का पत्र शिकोहाबाद के सीओ अजय चौहान को सौंपा था। एसएसपी ने मामले की जांच एसपी देहात महेंद्र सिंह को सौंप दी थी।
विज्ञापन
एसपी देहात महेंद्र सिंह ने बताया कि थाना मक्खनपुर प्रभारी सुजात हुसैन, एसआई मुनफेदअली व हैड मोहर्रिर वीरेंद्र सिंह को निलंबित किया गया है। वहीं थाना दक्षिण प्रभारी लोकेंद्र सिंह को थाना मक्खनपुर का नया प्रभारी बनाया गया है।
लोकेंद्र सिंह ने शनिवार को थाने का कार्यभार संभाल लिया है। वहीं साइबर सेल में तैनात प्रवेश कुमार को थाना दक्षिण का प्रभारी बनाया है। उधर, पुलिस हिरासत में युवक की मौत के मामले की जांच की जा रही है।