फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three person died crushed by a bus in Kasganj

कासगंज में भीषण हादसा: राहगीरों को रौंदते हुए डीजे की दुकान में घुसी बस, दंपती सहित तीन की मौत

Tue, 16 Nov 2021 01:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Nov 2021 01:59 PM IST
सार

कासगंज में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। मालगोदाम मार्ग पर अनियंत्रित बस ने दंपती समेत चार लोगों की रौंद दिया, जिससे तीन की मौत हो गई। हादसे के बाद बस डीजे की दुकान में जा घुसी। 

विज्ञापन
three person died crushed by a bus in Kasganj
डीजे की दुकान में घुसी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के मालगोदाम मार्ग पर अनियंत्रित निजी बस ने दंपती सहित बाइक पर सवार दो लोगों रौंद दिया। हादसे में दंपती सहित तीन की मौत हो गई। बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। लोगों को रौंदने के बाद बस मार्ग पर ही स्थिति एक डीजे की दुकान में जा घुसी। मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

 
सहावर गंजडुंडवारा मार्ग पर चलने वाली निजी बस चौराहे पर अचानक अनियंत्रित हो गई। बस ने सबसे पहले मालगोदाम चौराहे पर एक ई-रिक्शा में टक्कर मारी, इसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। इसके बाद बस माल गोदाम रोड की ओर चली गई। बस ने पैदल जा रहे ग्राम नसरतपुर निवासी रमेश (50) पुत्र श्यौराज सिंह और उनकी पत्नी निर्मला (45) को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


जिससे रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी गंभीर घायल हो गई। इसके बाद बस ने बाइक सवार पिंटू निवासी नगला मान सिंह मारहरा एटा की बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर पिंटू के नाना लालाराम (70 ) निवासी माहरम नगला सिढ़पुरा बैठे हुए थे। पिंटू के मामूली चोट आई, जबकि नाना लालाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजे की दुकान में घुसी बस 
इसके बाद बस डीजे की दुकान में जा घुसी। जिससे डीजे की दुकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। दुकान के बाहर खड़ा एक स्कूटर भी क्षतिगस्त हो गया। जबकि दुकान स्वामी आलोक, उनके भाई धमेंद्र, बंटी, ग्राहक बंटी अग्रवाल, पड़ोसी दुकानदार नीरज सेंगर के अलावा अन्य ग्राहकों ने भागकर अपनी जान बचाई। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल भेजा। जहां निर्मला और लालाराम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने घटना स्थल पर तथा जिलाधिकारी ने पोस्टमार्टमगृह पर पीड़ित परिवारों से मिलकर सांत्वना दी। एसपी रोहन प्रमोद वोत्र ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed