फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three people, including an innocent suffering from pneumonia, died

Agra News: निमोनिया से पीड़ित मासूम समेत तीन लोगों ने तोड़ा दम

Sat, 26 Aug 2023 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 26 Aug 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Three people, including an innocent suffering from pneumonia, died
निमोनिया से पीड़ित मासूम समेत तीन लोगों ने तोड़ा दम
विज्ञापन

-सांस लेने में परेशानी होने पर दो मरीजों को कराया था भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मौसम बदलने के साथ ही बीमारियों ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में निमोनिया से पीड़ित दो माह की मासूम ने दम तोड़ दिया। परिजन उसका निजी चिकित्सक के यहां उपचार करा रहे थे। वहीं दो अन्य मरीजों की भी सांस लेने में परेशानी के चलते मौत हो गई। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था।

कुरावली क्षेत्र के गांव अडूपुरा निवासी अरुण कुमार की दो माह की पुत्री आरुषि चार दिनों से निमोनिया से पीड़ित चल रही थी। परिजन उसका उपचार निजी डाक्टर के यहां करा रहे थे। शनिवार सुबह अचानक बालिका की तबीयत बिगड़ी तो स्वजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कोतवाली क्षेत्र के नगला रते निवासी 75 वर्षीय पंछीराम सांस की बीमारी से पीड़ित थे। हालत खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार की रात उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके अलावा बेवर के गांव बनकिया निवासी 70 वर्षीय रेशमा देवी की भी सांस लेने में परेशानी के चलते मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed