फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three people died of dengue, five new patients found

डेंगू से तीन लोगों की मौतें, पांच नए मरीज मिले

Wed, 27 Oct 2021 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Three people died of dengue, five new patients found
कासगंज। जानलेवा बुखार व डेंगू के डी2 वेरिएंट का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। लगातार मरीज मिल रहे हैं मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को तीन और जिंदगियां डेंगू भेंट चढ़ गईं। इससे मौत का आंकड़ा बढ़कर 119 पहुंच गया। जबकि पांच नए मरीज चिन्हित किए गए। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ढोलना के फिरोजपुर निवासी सुनीता (26) पुत्री सुखराम को आठ दिन पहले बुखार आया। परिजनों ने उसको निजी चिकित्सक के यहां दिखाया गया। चिकित्सक ने डेंगू बताया। इलाज के बाद भी जब हालत में सुधार नहीं आया तो परिजन उसको अलीगढ़ ले गए। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस गांव में डेंगू से दूसरी मौत है। डेेगू से दूसरी मौत हो जाने के बाद ग्रामीण दहशत में आ गए है। इस गांव में अन्य लोग भी डेंगू की चपेट में बताए जाते हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नाथूराम निवासी विशाल (20) पुत्र जानकी को चार दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। काफी इलाज के बाद भी राहत नहीं मिली। उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गली जाटवान निवासी ऊषा (24) पत्नी श्यामवीर को तीन दिन पहले बुखार आया। परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सकों ने डेंगू बताया। इलाज के बाद राहत न मिलने पर परिजन उनको बरेली ले गए जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के बाद इन परिवारेें में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 18 ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाए गए। शिविर में 107 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। इन मरीजों की डेंगू की जांच की गई। जिसमें 5 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो गई। इन मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। अब तक जिला में 194 डेंगू मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed