{"_id":"60a5489f8ebc3e1380559060","slug":"three-patients-admitted-in-the-district-hospital-succumbed-mainpuri-news-agr4925060181","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों ने तोड़ा दम
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में विभिन्न बीमारियों से लगातार मरीजों की मौत हो रही है। बुधवार को जिला अस्पताल में क्षयरोग, अस्थमा और सांस लेने में दिक्कत होने से भर्ती कराए गए तीन मरीजों की मौत हो गई। आठ अन्य को गंभीर हालत में भर्ती कराया। सांस लेने में दिक्कत होने पर गंभीर हालत में लाए गए तीन मरीजों को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी रामबाबू के 35 वर्षीय पुत्र सतीश को अस्थमा की दिक्कत होने पर तीन दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान बुधवार दोपहर सतीश की मौत हो गई। शहर के मोहल्ला राजा का बाग निवासी 80 वर्षीय बनवारी लाल को सांस लेने में दिक्कत होने पर मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था यहां उपचार के दौरान मंगलवार की रात उनकी मौत हो गई।
भोगांव थाना क्षेत्र के गांव आलीपुर खेड़ा निवासी राकेश चंद्र की 60 वर्षीय पत्नी रामा देवी पिछले कई महीनों से क्षयरोग से पीड़ित थीं। परिजनों ने उन्हें तीन दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान मंगलवार की रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विभिन्न बीमारियों से पीड़ित तीन मरीजों की अस्पताल में मौत हुई है। इन्हें गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।
डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, सीएमएस