फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three officers of Education department transferred in agra

शिक्षा विभाग के तीन अधिकारियों का तबादला, मैनपुरी के डीआईओएस बदले

Thu, 13 Feb 2020 10:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
three officers of Education department transferred in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
उत्तर प्रदेश शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा समूह-क श्रेणी के तीन अधिकारियों को शासकीय एवं जनहित के आधार पर उनके वर्तमान पद से स्थानांतरित करते हुए नवीन तैनाती प्रदान की गई है। 
विज्ञापन


आगरा के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) द्वितीय राजेंद्र सिंह का मथुरा में डीआईओएस के पद पर स्थानांतरण किया गया है। राजेंद्र सिंह ने चार फरवरी को दोपहर में आगरा में डीआईओएस द्वितीय के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। उसके बाद महज एक दिन (13 फरवरी को) कार्यालय में बैठे।
विज्ञापन


शाम को स्थानांतरण आदेश जारी हो गया। मथुरा के जिला विद्यालय निरीक्षक के निलंबन के बाद वहां पद रिक्त था। राजेंद्र सिंह को जिले में उड़नदस्ता प्रभारी बनाया गया था, अब उनकी जगह किसी और को लगाना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनपुरी के डीआईओएस सर्वेश कुमार का सहायक निदेशक राज्य परियोजना कार्यालय उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान लखनऊ के पद पर स्थानांतरण हुआ है। उनकी जगह मनोज कुमार वर्मा भेजा गया है। मनोज कुमार राज्य परियोजना कार्यालय उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान लखनऊ में सहायक निदेशक थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed