फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three more including a young man and an old man died due to fever

Agra News: बुखार से युवक, वृद्ध सहित तीन और की मौत

Sat, 07 Oct 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 07 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three more including a young man and an old man died due to fever
कासगंज/ गंजडुंडवारा / पटियाली। जानलेवा बुखार से शनिवार को तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक युवक डेंगू संक्रमित था। जबकि बालिका और बुजुर्ग बुखार से ग्रसित थे। इससे जिले में बुखार से मरने वालों की संख्या 34 हो गई है। जखरुद्पुर गांव निवासी साधना (10) पुत्री श्याम को चार दिन पहले बुखार आया था। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराए। उपचार के दौरान जब राहत नहीं मिली तोे, उसे अलीगढ़ ले जाया गया। जहां शुक्रवार देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस गांव में एक माह में बुखार से चार मौतें हो चुकी है।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा की ग्राम पंचायत चिरोला निवासी रामावतार का 20 वर्षीय पुत्र आशीष बरेली में शिक्षा ग्रहण कर रहा। वह घर आया था। सोमवार को उसे बुखार आया, जांच कराने पर उसमें डेंगू का संक्रमण मिला। परिवार के सदस्य बुधवार को उसे उपचार के लिए दिल्ली लेकर गए। जहां शुक्रवार देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पटियाली के नगला करन गांव निवासी ज्वाला प्रसाद (60) को तीन दिन पहले बुखार आया। बुखार की शिकायत पर उसे प्राइवेट अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। इसके बाद उसे अलीगढ़ ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्याम के परिवार पर कहर बनकर टूटा बुखार
कासगंज। जखारुद्रपुर निवासी श्याम के परिवार पर बुखार कहर बनकर टूटा है। 15 दिन के भीतर तीन पुत्रियों की मौत हो चुकी है। वहीं उसका पुत्र लव (14) भी बुखार की चपेट में आया हुुआ है। जिससे परिजन चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed