{"_id":"6639e6c5405e3a8c3e044fce","slug":"three-month-old-baby-was-left-on-roadside-milk-bottle-was-kept-nearby-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की कैसी ममता: तीन माह की मासूम को सड़क किनारे छोड़ा, पास में रखी दूध की बोतल...जन्म देने वाली को न आई शर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की कैसी ममता: तीन माह की मासूम को सड़क किनारे छोड़ा, पास में रखी दूध की बोतल...जन्म देने वाली को न आई शर्म
Tue, 07 May 2024 02:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 07 May 2024 02:01 PM IST
सार
सड़क किनारे पड़े लकड़ी के तख्त पर तीन माह की मासूम बच्ची को न जाने जन्म देने वाली मां कैसे छोड़ गई। बच्ची के पास ही दूध की बोतल रखी हुई थी। वो तड़प रही थी। एक व्यक्ति ने उसे देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया है।
विज्ञापन
मासूम बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में हाईवे थाना क्षेत्र के सलेमपुर रोड पर कोई निर्दयी अपना तीन माह की मासूम को रोड किनारे मरने के लिए छोड़ दिया। बच्ची को एक राहगीर युवक की सूचना पर हाईवे पुलिस ने बरामद करते हुए बाल कल्याण समिति को सौंप दिया है। इधर, उक्त स्थल के आस-पास कोई सीसीटीवी न होने के चलते पुलिस उसे छोड़ने वाले निर्दयी का सुराग नहीं लगा पा रही है।
इंस्पेक्टर थाना हाईवे उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कपिल निवासी गांव मिट्ठौली, बाजना, हाल निवासी द्वारिकापुरी ने सूचना दी कि सलेमपुर रोड पर एक बच्ची श्रीराम डेयरी के पास लकड़ी के तखत पर पड़ी है। कोई उसे तौलिया में लपेटकर, सिरहाने दूध की बोतल रख छोड़ गया है। तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची। आसपास के इलाके में छानबीन की। मगर, बच्ची किसकी है, इसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इधर, बच्ची को छोड़ने वाले के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया। मगर, उक्त स्थल के आस-पास कोई सीसीटीवी नहीं लगा है। इसके चलते उसका भी सुराग अभी तक नहीं लगा है। बच्ची को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया है।
डीपीओ विकास चंद्रा ने बताया कि मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी तबीयत में सुधार है। पुलिस के माध्यम से यह पता लगाया जा रहा है कि बच्ची को कौन और क्यों छोड़कर गया है।