फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three miscreants arrested in police encounter in mathura

Mathura: 12 घंटे में हुईं दो मुठभेड़, गांजा तस्कर सहित तीन गिरफ्तार, गोली लगने से तीनों घायल

Wed, 19 Oct 2022 11:14 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 19 Oct 2022 11:14 AM IST
सार

मथुरा के नौहझील और कोसीकलां क्षेत्र में पुलिस ने दो गांजा तस्कर और एक गो तस्कर को गिरफ्तार किया है।  तीनों आरोपी अलग-अलग क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ में पकड़े गए। 

विज्ञापन
three miscreants arrested in police encounter in mathura
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले में 12 घंटे में दो मुठभेड़ हुई हैं। नौहझील और कोसीकलां क्षेत्र में हुईं मुठभेड़ में पुलिस ने दो गांजा तस्कर और एक गोतस्कर को गिरफ्तार किया है। गोली लगने से तीनों आरोपी घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


नौहझील क्षेत्र में बुधवार की सुबह करीब सवा छह बजे रायपुर रोड पर पुलिस को गांजा तस्करों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से गोलियां चलीं। इस दौरान पुलिस ने गांजा तस्कर सुरजीत निषाद और मोहर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के टांग में गोली लगी है। सुरजीत हरियाणा के हसनपुर का रहने वाला है, जबकि मोहर सिंह मैनपुरी के करहल का निवासी है। दोनों गांजी तस्करी करते थे। आरोपियों से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन

कोसीकलां में गो तस्कर गिरफ्तार

इससे पूर्व मंगलवार रात को थाना कोसीकलां पुलिस की कोसी-कामर रोड पर कार सवार गो तस्कर से मुठभेड़ हो गई। इसमें गो तस्कर हनीफ उर्फ हनी निवासी उटावर (पलवल) पकड़ा गया। उसके घुटने में गोली लगी है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि हनी तस्कर शातिर है। इसके खिलाफ राजस्थान, हरियाणा और यूपी में गोवध अधिनियम के मुकदमे दर्ज हैं। इसका इतिहास खंगाला जा रहा है। अभी कुछ महीने पहले सुरवारी में पलटी गाड़ी के कारण सात गोवंश मर गए थे, जबकि वहीं कई घायल हुए थे। इसमें गाड़ी छोड़कर यह गो तस्कर भाग गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed