{"_id":"5d26cf1f8ebc3e6cfc5d72d9","slug":"three-minors-drown-in-water-pit-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो भाइयों सहित तीन बच्चों की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो भाइयों सहित तीन बच्चों की मौत, मचा कोहराम
Thu, 11 Jul 2019 03:23 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 11 Jul 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते हुए मृतक बच्चों के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो सगे भाई सहित तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
गांव मिलिक निवासी मान सिंह उर्फ पप्पू का 10 वर्षीय बेटा गौरव, सौदान सिंह राजपूत का बेटा राघव (12) एवं दिव्यांश (10) बुधवार को घर से बाहर खेलने के लिए चले गए। खेलने के दौरान ही तीनों नहाने के लिए एक गड्ढे के किनारे पहुंच गए।
बारिश के पानी भरे गड्ढे में नहाने के दौरान तीनों बच्चे डूब गए। काफी देर तक तीनों घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन की। गड्ढे के किनारे तीनों बच्चों के कपड़े मिले तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।

छह फीट गहरा था गड्ढा
ग्रामीणों ने जब गड्ढे में बच्चों की खोजबीन की तो तीनों के शव मिले। बच्चों को ट्रामा सेंटर लाए, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। जिस गड्ढे में तीनों बालक डूबे थे, उसमें करीब छह फीट तक पानी भरा था।
एसएचओ रामगढ़ प्रमोद कुमार मलिक ने कहा मिलिक गांव में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में नहाने के दौरान तीन बालकों की मौत हुई है। उधर, घटना के बाद मृतक बच्चों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।