{"_id":"6199c6bec37937291427e9aa","slug":"three-men-died-in-a-vehicle-collision-near-the-police-post-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में दर्दनाक हादसा: बहन की शादी से पहले भाई समेत तीन की मौत, मातम में बदलीं खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में दर्दनाक हादसा: बहन की शादी से पहले भाई समेत तीन की मौत, मातम में बदलीं खुशियां
Sun, 21 Nov 2021 09:40 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाल नेटवर्क, आगरा
अमर उजाल नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 21 Nov 2021 09:40 AM IST
सार
आगरा में शनिवार देर रात अज्ञात वाहन ने मोपेड सवार तीन युवकों को रौंद दिया। जिससे तीनों की मौत हो गई। हादसा पुलिस चौकी के पास हुआ। टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। तीनों मृतक रिश्ते में भाई थे।
विज्ञापन
अंकित, हर्ष और प्रेम के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नुनिहाई पुलिस चौकी के सामने शनिवार देर रात सड़क हादसे में बहन की शादी से पहले रिश्ते के तीन भाइयों हर्ष (19), प्रेम (21) और अंकित राठौर की मौत हो गई। तीनों मोपेड पर रामबाग से प्रकाश नगर अपने घर लौट रहे थे। पुलिस चौकी के सामने ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
सीता नगर निवासी पवन राठौर परचूनी की दुकान चलाते हैं। उनकी बहन की बेटी रीना की रविवार को शादी थी। वह भांजी की शादी अपने घर से कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि पवन का एक मकान प्रकाश नगर में है। पवन का बेटा हर्ष मकान में सोने गया था। उसके साथ ममेरा भाई शमसाबाद निवासी प्रेम राठौर (21) भी गया था। रात में हर्ष का मौसेरा भाई तुलसी चबूतरा निवासी अंकित राठौर रामबाग आया। रात करीब 12 बजे हर्ष और प्रेम मोपेड से अंकित को लेने रामबाग पहुंचे। इसके बाद वापस आ रहे थे। नुनिहाई पुलिस चौकी के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को चपेट में ले लिया। पुलिस तीनों को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर आई, तक तब प्रेम और अंकित की मौत हो चुकी थी। हर्ष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
दुल्हन को ग्वालियर लेकर गए परिवार के लोग
तीन मौतों के बाद परिवार के लोग एक ही बात कर रहे थे कि अब रीना की शादी करें या नहीं, इस पर बुजुर्गों ने बात की। रिश्तेदार ब्रजेश ने बताया कि दूल्हा पक्ष के लोगों से भी बात की गई। इसमें तय किया गया कि शादी करेंगे। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गमगीन माहौल में ही सभी रस्में पूरी की जाएंगी। पहले अर्थियां उठेंगी। इसके बाद शादी की जाएगी।
विज्ञापन
भाइयों की मौत से बहन रीना का रो-रोकर बुरा हाल था। उसके हाथों में मेहंदी रच चुकी थी। वह शादी नहीं करना चाहती थी। मगर, परिवार के लोगों ने उसे किसी तरह समझाया। इसके बाद शवों के पहुंचने से पहले उसे ग्वालियर परिवार के कुछ लोगों के साथ भेजा गया। उसके फेरे कराए गए।
पुलिस का कारनामा: जिस घर में हुई चोरी, अब उसी को कर रही परेशान, मथुरा में आया हैरान करने वाला मामला