{"_id":"619a645897745452695b89a3","slug":"mathura-police-lodge-fir-against-house-owner-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का कारनामा: जिस घर में हुई चोरी, अब उसी को कर रही परेशान, मथुरा में आया हैरान करने वाला मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का कारनामा: जिस घर में हुई चोरी, अब उसी को कर रही परेशान, मथुरा में आया हैरान करने वाला मामला
Mon, 22 Nov 2021 12:31 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:31 AM IST
सार
मथुरा में एक घर में चोर घुस गए थे। मकान मालिक और पड़ोसियों ने चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। चोरी के आरोपी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी तो पूरा मामला पलट गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
जो कार्य पुलिस को करना चाहिए था, वही काम मकान मालिक और पड़ोसियों ने मिलकर किया। घर में घुसे चोरों को घेरकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पहले पुलिस शाबासी दे रही थी लेकिन पता नहीं चार दिन के बाद क्या हुआ। आरोपी के पिता की तहरीर पर उल्टे ही पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मकान मालिक (जिसके घर चोरी हुई) उसे परेशान कर रही है। पीड़ित ने न्याय के लिए एसएसपी व सीएम का दरवाजा खटखटाया है। पत्र लिखकर कहा है कि पुलिस का कमाल तो देखिए, झूठा उसे ही फंसाकर सताया जा रहा है।
विज्ञापन
विदित हो कि 17 नवंबर की रात को कैलाश नगर निवासी विनोद गौतम के घर में चोरी करने दो युवक घुस गए थे। विनोद उस वक्त ब्रज रज उत्सव में गए थे। पड़ोसियों ने सूचना दी थी कि आपके रिश्तेदार बनकर दो युवक आपके घर में घुसे हैं। इतना सुनते ही वह वापस आए और पड़ोसियों के साथ घर को घेर लिया। इतने में दोनों युवक छत पर चढ़े और भागने के इरादे से छत से कूदे तो दोनों चोटिल हो गए। लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। अगले ही दिन विनोद की तहरीर पर घर से नकदी व गहने चोरी करने के आरोप में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महेंद्र और दिनेश उर्फ नेहने को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
पलट दिया मामला
घायल के पिता जयसिंहपुरा की लक्ष्मी नगर कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार ने पुत्र दिनेश उर्फ नेहने और उसके साथी महेंद्र के साथ मारपीट करने के आरोप में कोतवाली में तहरीर दी तो पुलिस ने बिना देरी किए अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मुकेश ने तर्क दिया कि उनका पुत्र दिनेश 17 नवंबर की रात को साथी महेंद्र के साथ कैलाश नगर से होकर मथुरा जा रहा था। रंजिशन अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट की, जिसमें उनके पुत्र के हाथ व शरीर के कई हिस्सों में चोट आई, वहीं महेंद्र के पैर में फैक्चर हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस कह रही, तुम्हीं ने मारा
पीड़ित विनोद का कहना है कि पुलिस कह रही है कि दोनों युवकों की तुम्हीं ने पिटाई की है। जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। पुलिस की कार्यशैली से जीना हराम हो गया है। कहना है कि जान जोखिम में डालकर चोरी करते हुए आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। अब पुलिस उल्टे ही परेशान कर रही है।
इस बारे में अधिक जानकारी नहीं है। इस संबंध में जो भी पीड़ित होगा, उसके साथ न्याय किया जाएगा। किसी को बिना कारण परेशान नहीं किया जाएगा। - राम मोहन शर्मा, सीओ सदर
आगरा: 200 रुपये का पेट्रोल भरवाया.. टंकी में पहुंचा सिर्फ 90 रुपये का, युवक ने ऐसे पकड़ी घटतौली